Published : Jan 09, 2023, 06:35 PM ISTUpdated : Jan 09, 2023, 06:42 PM IST
नई दिल्ली। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गर्म रजाई से निकलना कठिन हो रहा है। दिल्ली में तो इस साल रिकॉर्ड सर्दी है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी उन गरीब लोगों को हो रही है, जिनके सिर पर न छत है और न हाड़ कंपाने वाली सर्द हवाओं से बचाने के लिए चारों ओर दीवारें। बेघर लोग सड़कों पर किसी तरह अलाव और फटे पुराने कंबलों से जान बचा रहे हैं। देखें सर्दी के सितम की दस तस्वीरें...
यह तस्वीर गुरुग्राम की है। धुंध और कड़ाके की ठंड के बीच बेघर लोग किसी तरह कंबल में लिपटकर सो रहे हैं।
210
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के कानपुर की है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जाड़े के दिनों में अलाव गरीबों के लिए जीवन रक्षक साबित होता है।
310
गुरुग्राम में सर्दी से बचने के लिए ये लोग फुटपाथ पर अलाव ताप रहे हैं। गर्मी पाने के लिए एक कुत्ता भी अलाव के पास आकर बैठ गया है।
410
सर्दी कितनी भी पड़ रही हो पेट की आग बुझाने के लिए काम पर निकलना होता है। सड़क पर मूंगफली बेच रही यह महिला चादर के किसी तरह ठंड से बचने की कोशिश कर रही है।
510
यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की है। हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों में अत्यधिक ठंड के कारण यह झरना जम गया है।
610
दिल्ली में इस साल हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों से भी अधिक ठंड पड़ रही है। कोहरे के चलते सुबह लो विजिबिलिटी की परेशानी भी हो रही है।
710
ठंड के चलते जरूरी काम से यात्रा करने वालों को काफी परेशानी हो रही है। पंजाब के जालंधर के रेलवे स्टेशन पर ऊनी कपड़ों में लिपटे यात्री अपनी ट्रेन आने का इंतजार करते दिखे।
810
जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक, पिछले कुछ दिनों में अच्छी बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में पर्यटक स्नो-मोटर राइड का आनंद ले रहे हैं।
910
दिल्ली में रिकॉर्ड ठंड पड़ने से गर्म कपड़े की मांग बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग सर्दी से बचने के लिए स्वेटर और जैकेट खरीद रहे हैं।
1010
दिल्ली में ठंड और कोहरा होने के बाद भी लोग अपनी सेहत ठीक रखने के लिए रोज व्यायाम कर रहे हैं। एक पार्क के ओपन जिम में व्यायाम करते लोग।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.