झारखंड : 19 साल में भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिले, लेकिन 10 से ज्यादा सीट हुईं कम, सत्ता से बाहर

Published : Dec 23, 2019, 08:04 PM ISTUpdated : Dec 24, 2019, 12:05 AM IST

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। राज्य में भाजपा सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई है, लेकिन इस बार भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। राज्य के गठन (2000) के बाद चार बार विधानसभा चुनाव हुए। 2005 में भाजपा को 23.6%, 2009 में 20.1%, 2014 में 31.8% और 2019 में सबसे ज्यादा 33.7% वोट मिले हैं।  

PREV
13
झारखंड : 19 साल में भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिले, लेकिन 10 से ज्यादा सीट हुईं कम, सत्ता से बाहर
भाजपा का वोट प्रतिशत 2% बढ़ा, लेकिन 11 सीटों का घाटा : रुझान में भाजपा 37 से 26 सीट पर आ गई है, लेकिन वोट प्रतिशत की बात करें तो 2014 की तुलना में भाजपा का 2% वोट बढ़ा है। लेकिन 11 सीटों का नुकसान हुआ है। जेएमएम की सीट 19 से बढ़कर 30 हो गई है। कांग्रेस ने भी बढ़त ली है। पार्टी 6 सीट से बढ़कर 11 पर पहुंच गई है। वोट प्रतिशत की बात करें तो 2014 की तुलना में भाजपा का वोट प्रतिशत 31.8 से बढ़कर 33.7 हुआ है। यानी 2 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है, लेकिन 11 सीटें कम हो गईं। वहीं जेएमएम का वोट प्रतिशत 20.8 से घटकर 18.9 प्रतिशत हो गया है, यानी 1.9% वोट घटा है लेकिन 11 सीटों का फायदा हुआ है। कांग्रेस की बात करें तो वोट प्रतिशत 10.6 से बढ़कर 13.8 हो गया है। यानी 3.2% वोट प्रतिशत बढ़े हैं, जिससे 5 से बढ़कर 11 सीट पार्टी के खाते में आई है।
23
2019 में पड़े 65.23% वोट : 81 सीटों वाले राज्य में पांच चरणों में मतदान हुआ है। कुल 1216 प्रत्याशी मैदान में हैं। 25 से ज्यादा वीवीआईपी सीटें हैं। आखिरी चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुए थे। पांच चरणों में कुल 65.23% वोटिंग हुई। 2005 में वोट प्रतिशत- 57.0%, 2009 में वोट प्रतिशत- 57.0% और 2014 में वोट प्रतिशत- 66.6% रहा।
33
मोदी ने की 9 रैलियां : पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान 9 रैलियां कर 33 विधानसभा सीटों को कवर किया। गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव के दौरान 9 रैलियां की। इसके जरिए 27 सीटों पर चुनाव प्रचार किया। राहुल गांधी ने 5 रैलियां की और 21 विधानसभा सीटों को कवर किया। प्रियंका गांधी ने सिर्फ 1 रैली की और 3 विधानसभा सीटों को कवर किया।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories