झारखंड : भाजपा का 2% वोट बढ़ा, लेकिन 11 सीटें हुई कम, कांग्रेस का 3% वोट बढ़ा लेकिन 5 सीटों का फायदा

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। राज्य में भाजपा सि्रफ 25 सीटों पर सिमट गई है। जेएमएम की सीट 19 से बढ़कर 30 हो गई है। कांग्रेस ने भी बढ़त ली है। पार्टी 6 सीट से बढ़कर 16 पर पहुंच गई है। वोट प्रतिशत की बात करें तो 2014 की तुलना में भाजपा का वोट प्रतिशत 31.8 से बढ़कर 33.7 हुआ है। यानी 2 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है, लेकिन 11 सीटें कम हो गईं। वहीं जेएमएम का वोट प्रतिशत 20.8 से घटकर 18.9 प्रतिशत हो गया है, यानी 1.9% वोट घटा है लेकिन 11 सीटों का फायदा हुआ है। कांग्रेस की बात करें तो वोट प्रतिशत 10.6 से बढ़कर 13.8 हो गया है। यानी 3.2% वोट प्रतिशत बढ़े हैं, जिससे 5 से बढ़कर 16 सीट पार्टी के खाते में आई है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 23, 2019 2:08 PM IST / Updated: Dec 24 2019, 12:09 AM IST

13
झारखंड : भाजपा का 2% वोट बढ़ा, लेकिन 11 सीटें हुई कम, कांग्रेस का 3% वोट बढ़ा लेकिन 5 सीटों का फायदा
2019 में पड़े 65.23% वोट : 81 सीटों वाले राज्य में पांच चरणों में मतदान हुआ है। कुल 1216 प्रत्याशी मैदान में हैं। 25 से ज्यादा वीवीआईपी सीटें हैं। आखिरी चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुए थे। पांच चरणों में कुल 65.23% वोटिंग हुई। 2005 में वोट प्रतिशत- 57.0%, 2009 में वोट प्रतिशत- 57.0% और 2014 में वोट प्रतिशत- 66.6% रहा।
23
19 साल में भाजपा को सबसे ज्यादा वोट : झारखंड में भाजपा को इस बार सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। राज्य के गठन के बाद चार बार विधानसभा चुनाव हुए। 2005 में भाजपा को 23.6%, 2009 में 20.1%, 2014 में 31.8% और 2019 में सबसे ज्यादा 33.7% वोट मिले हैं।
33
मोदी ने की 9 रैलियां : पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान 9 रैलियां कर 33 विधानसभा सीटों को कवर किया। गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव के दौरान 9 रैलियां की। इसके जरिए 27 सीटों पर चुनाव प्रचार किया। राहुल गांधी ने 5 रैलियां की और 21 विधानसभा सीटों को कवर किया। प्रियंका गांधी ने सिर्फ 1 रैली की और 3 विधानसभा सीटों को कवर किया।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos