Published : Jun 26, 2020, 01:40 PM ISTUpdated : Jun 26, 2020, 01:45 PM IST
बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय से एक मामला जरा हटके सामने आया है। यहां एक लड़की ने दो शादी कीं। अब आप सोच रहे हैं, कि इसमें हटके क्या है? दरअसल, उसका एक पति लड़का है और दूसरी लड़की। मतलब लड़की ने एक लड़का और एक लड़की के साथ शादी की है। लेकिन समस्या तब आई जब उसे दोनों में एक पार्टनर चुनना पड़ा। मामला थाने जा पहुंचा तो पुलिस भी परेशान हो गई, आखिर क्या किया जाए?
एनबीटी की खबर के मुताबिक, यह मामला झारखंड के चतरा जिले का है। यहां दो लड़कियां एक दूसरे की दोस्त थीं, दोनों में धीरे धीरे प्यार हो गया और दोनों में फिजिकल रिलेशन भी बन गए। इतना ही नहीं लड़कियों ने आपस में शादी भी कर ली।
26
घर वालों को इस बात की भनक तक नहीं लगी। थोड़े दिन बाद एक लड़की के घरवालों ने उसकी शादी बेगूसराय के लड़के से कर दी। वह लड़की ससुराल आ गई। लेकिन 15 दिन बाद दूसरी लड़की अपने पार्टनर के घर जा पहुंची। वह जिद पर अड़ गई की, उसके बिना नहीं रह सकती।
36
इधर, ससुराल में भी हाई बोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। लड़की जिद कर रही थी कि वह अपनी पार्टनर के बिना नहीं जाएगी। लड़के के परिजन थाने पहुंच गए। अब पुलिस भी फंस गई कि क्या किया जाए।
46
पुलिस दोनों लड़कियों को थाने लेकर पहुंची। लेकिन इस मामले को हल नहीं कर सकी। उधर, दूसरी लड़की का दावा है कि उसने शादी के बाद ही अपने पति को बता दिया था कि उसके समलैंगिक रिश्ते हैं। इस पर उसके पति ने कहा था कि अगर वह जाना चाहती है तो वह उसे नहीं रोकेगा।
56
वहीं, दूसरी लड़की का दावा है कि दोनों दो साल से एक दूसरे को पति पत्नी मानती हैं। दोनों साथ में ही रहती थीं। पुलिस इस मामले को अजीबोगरीब प्रेम त्रिकोण का मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि मामले को कानून के जरिए हल किया जाएगा।
66
लड़कियों की पहचान छिपाने के लिए चेहरों को ब्लर किया गया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.