Budget: क्या इस बार भी अपना रिकॉर्ड तोड़ेंगी सीतारमण, पिछले साल दिया था इतिहास का संबसे लंबा भाषण

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। यह उनका तीसरा बजट है। इससे पहले उन्होंने 2019 और 2020 में दो बार देश का बजट पेश किया है। निर्मला सीतारमण ने 2020 में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश के इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण दिया था। निर्मला सीतारमण का यह भाषण 2 घंटे 40 मिनट का था। ऐसे में सवाल है कि क्या वे इस बार भी अपना रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 30, 2021 11:32 AM IST / Updated: Feb 01 2021, 07:42 AM IST

15
Budget: क्या इस बार भी अपना रिकॉर्ड तोड़ेंगी सीतारमण, पिछले साल दिया था इतिहास का संबसे लंबा भाषण

निर्मला सीतारमण ने 2020 में 2 घंटे 40 मिनट का भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने अपने सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था। इसे उन्होंने 2019 में दिया था। तब वित्त मंत्री 2 घंटे 15 मिनट तक बोली थीं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड जसवंत सिंह के नाम था। उन्होंने संसद में बजट भाषण 2 घंटे 13 मिनट का दिया था। 

25

वहीं, 2014 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2 घंटे 10 मिनट का भाषण दिया था। यह भारत के इतिहास का चौथा सबसे लंबा बजट भाषण है। 

35

शब्दों के हिसाब से देखें तो सबसे लंबा भाषण मनमोहन सिंह ने दिया था। उन्होंने 1991 के बजट भाषण में 18,177 शब्द बोले थे। इस मामले में अरुण जेटली दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2017 में बजट भाषण 18,604 शब्दों का दिया था। इस मामले में तीसरे नंबर पर भी जेटली का ही नाम आता है, उन्होंने 2015 में जेटली का बजट भाषण 18,122 शब्दों में दिया था। 

45

शब्दों के हिसाब से सबसे छोटा भाषण देने का रिकॉर्ड हिरूभाई एम पटेल के नाम है। उन्होंने 1977 में अंतरिम बजट पेश करते हुए 800 शब्दों का सबसे छोटा बजट भाषण दिया था।

55

भारत में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है। उन्होंने 10 बार बजट पेश किया। उनके बाद पी चिदंबरम का नंबर आता है, जिन्होंने 9 बार बजट पेश किया। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos