कहीं चलीं लाठियां, कहीं जले टायर...CAB के विरोध में असम त्रिपुरा में ऐसे हुआ प्रदर्शन, देखें PHOTOS

Published : Dec 12, 2019, 12:55 PM ISTUpdated : Dec 12, 2019, 01:14 PM IST

गुवाहाटी. संसद के दोनों सदनों से नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद लोगों में उबाल तेज हो गया है। जिसके कारण पूर्वोत्तर के राज्यों में विरोध ने जोर पकड़ लिया है। वही, संसद से विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद मोदी सरकार के लिए इसे एक बड़ी जीत माना जा रहा है और बिल का कानून बनने का रास्ता साफ है। गुरुवार को भी पूर्वोत्तर में इस बिल के खिलाफ जारी है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर सेना की तैनाती की गई है। इसके साथ ही इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है। वहीं, असम की ओर जाने वाली सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। 

PREV
16
कहीं चलीं लाठियां, कहीं जले टायर...CAB के विरोध में असम त्रिपुरा में ऐसे हुआ प्रदर्शन, देखें PHOTOS
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ बढ़ते प्रदर्शन की वजह से असम, त्रिपुरा जाने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। अभी दिल्ली और कोलकाता से जाने वाली ट्रेन गुवाहाटी तक ही जा रही हैं, उसके आगे की सुविधा बंद कर दी गई है।
26
असम और त्रिपुरा में होने वाले रणजी ट्रॉफी के मैच रद्द हो गए हैं। दोनों राज्यों में नागरिकता बिल के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सेना की तैनाती की गई है। इसके साथ ही इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है।
36
सीएबी बिल के विरोध में जारी प्रदर्शन के बीच तिनसुकिया में चार दुकानों को आग लगा दी गई है। गुरुवार की सुबह यहां एक शव भी बरामद हुआ है। असम में लगातार विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। पूर्वोत्तर में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन की वजह से उड़ानों पर असर पड़ रहा है। इंडिगो ने गुवाहाटी, दिब्रूगढ़, जोरहाट की फ्लाइट रद्द कर दी हैं। डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर अभी 5 जाने वाली और 7 आने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई है।
46
नागरिकता बिल का विरोध असम में हिंसक होता जा रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के घर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया है। इसके अलावा मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा आज शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। वहीं, पीएम मोदी ने सभी लोगों से शांति बरतने की अपील की है।
56
पूर्वोत्तर के नागरिक इस बिल का जोरदार विरोध कर रहे हैं और पूर्वोत्तर के राज्यों के लोगों को इसे उनकी स्थानीय अस्मिता पर हमला मान रहे हैं। जिसके कारण वह सड़कों पर उतरें हैं। असम के छाबुआ, पानितोला रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया है और आग लगा दी। जबकि डिब्रूगढ़, तिनसुकिया के रेलवे स्टेशन को अलर्ट पर रखा गया है। तिनसुकिया में ही सेना ने मार्च भी निकाला है।
66
नागरिकता बिल के पास होने के बाद सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन असम में हो रहा है। गुवाहाटी में राज्य सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है, जो गुरुवार रात 7 बजे तक जारी रहेगा। असम में छात्र संगठनों की अगुवाई में चल रहे प्रदर्शन में काफी तोड़फोड़ की गई थी।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories