नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की रविवार को कोरोना से मौत हो गई। चेतन चौहान का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। चेतन चौहान उन क्रिकेटरों में से थे, जिन्होंने खेल के मैदान से राजनीति का सफर तय किया। सुनील गावस्कर के साथ चेतन चौहान की जोड़ी फिट मानी जाती थी। दोनों ने टेस्ट में 60 पारियों में 3127 रन बनाए। इतना ही नहीं 41 साल पहले दोनों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था।