यूरोप पहुंचा कोरोना वायरस का कहर; चीन में अब तक 41 की मौत, 1300 नए मरीजों की पहचान

बीजिंग. चीन के लोग न्यू ईयर का जश्न डर और निराशा के बीच मना रहे हैं। दरअसल, यहां घातक कोरोना वायरस से अब तक 41 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अब तक 1300 संक्रमित मरीजों की भी पहचान हुई है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 25, 2020 3:19 AM IST

18
यूरोप पहुंचा कोरोना वायरस का कहर; चीन में अब तक 41 की मौत, 1300 नए मरीजों की पहचान
25 जनवरी को चीन में लूनर न्यू ईयर मनाया जाता है। लेकिन सभी को आयोजन ना करने के लिए कहा गया है। साथ ही लोगों से घर पर रहने की सलाह दी गई है। चीन में 1 दर्जन से ज्यादा शहर लॉकडाउन किए गए हैं। शनिवार को नए साल का जश्न मनाने की जगह लोग फुल-बॉडी प्रोटेक्टिव सूट और मास्क खरीदने के लिए मेडिकल स्टोर्स पर लाइन में खड़े थे।
28
इस वायरस ने विश्वभर को चिंता में डाल दिया है। क्यों कि यह वायरस SARS (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम) से काफी मिलता जुलता है। 2002-2003 में इससे न और हांगकांग में सैकड़ों लोग मारे गए थे। यह कई देशों में फैल गया था।
38
वहीं, कोरोना वायरस यूरोप तक पहुंच गया। यहां फ्रांस में तीन मरीज इससे संक्रमित पाए गए। वहीं, चीनी प्रशासन ने बताया कि शनिवार तक मरने वालों की संख्या 41 पहुंच गई है।
48
अकेले वुहान शहर में शुक्रवार को 15 लोगों की मौत हुई। वहीं, शुक्रवार को इससे संक्रमित 830 नए मरीज मिले हैं।
58
चीन ने वुहान समेत एक दर्जन शहरों में वायरस फैलने से रोकने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। यहां ट्रांसपोर्ट बंद कर दिया गया है। वहीं, शहरों में न्यू ईयर का जश्न ना मनाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बीजिंग, शंघाई में डिजनीलैंड और चीन की दीवार का एक हिस्सा भी बंद किया गया है।
68
चीन में फैले खतरनाक वायरस को देखते हुए भारत में भी सख्ती वरती जा रही है। चीन से भारत आ रहे यात्रियों की दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोच्चि एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक देश में 20 हजार यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई।
78
10 लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। सबसे ज्यादा केरल में 7, हैदराबाद में एख और मुंबई में 2 के संक्रमित होने की आशंका है।
88
चीन के अधिकारियों का मानना है कि यह वायरस किसी जानवर से फैला है। अधिकारियों का कहना है कि यह वायरस उस जगह से फैला जहां, जानवरों की खरीद फरोख्च अवैध तरीके से होती है।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos