मांड्या (कर्नाटक)। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। राहुल गांधी के साथ अब इस मार्च में उनकी मां सोनिया गांधी भी शामिल हो गई हैं। राहुल गांधी ने खास अंदाज में उनका स्वागत किया। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी सोमवार को कर्नाटक के मैसुरु में पहुंची थीं। वहीं, विजयादशमी पर्व पर बुधवार को उन्होंने एचडी कोटे विधानसभा क्षेत्र में एक मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। सोनिया कार और पैदल चलकर इस यात्रा को कवर करेंगी। आने वाले दिनों में प्रियंका गांधी के भी इस यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। आइए तस्वीरों में देखें राहुल और सोनिया का पैदल मार्च।
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गईं। उन्होंने कर्नाटक के मांड्या में यात्रा को ज्वाइन किया।
210
इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के कंधे पर हाथ रखकर उनका स्वागत किया। यात्रा में सोनिया गांधी के अलावा कई और महिलाएं भी शामिल हैं।
310
कुछ फोटो में देखा जा सकता है कि सोनिया गांधी कांग्रेस की महिला नेताओं का हाथ थामे हुए हैं और उनसे हंसते-खिलखिलाते बातें कर रही हैं।
410
हालांकि, दावा किया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने जब यात्रा ज्वाइन की, उसके 15 मिनट बाद ही उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई थी।
510
इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी मां को आराम करने के लिए वापस कार में भेज दिया था। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी पैदल और कार दोनों तरीके से यात्रा कवर करेंगी।
610
करीब 15 मिनट कार में आराम करने के बाद सोनिया गांधी वापस यात्रा में पैदल शामिल हो गईं। इस दौरान समर्थकों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
710
बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों प्रियंका गांधी वाड्रा भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाली हैं। तब गांधी परिवार एक साथ इसे कवर करेगा।
810
सोनिया गांधी का रास्ते में चलते-चलते जूते का फीता खुल गया था, जिसे खुद राहुल गांधी ने बांधा। सोनिया गांधी कुछ दिन पहले तक अस्वस्थ्य थीं।
910
हाल ही में उन्हें कोरोना संक्रमण भी हुआ था और वे करीब एक महीने तक आराम करती रहीं। इससे उबरने के बाद वे सामने आईं, मगर स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति दक्षिण भारत के राज्यों में पश्चिम, पूर्व और उत्तर की अपेक्षा मजबूत है। सोनिया गांधी पहले कर्नाटक से सांसद रह चुकी हैं।
1010
यही नहीं राहुल गांधी खुद भी केरल से इस समय सांसद हैं, जबकि उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से वे चुनाव हार गए थे। इंदिरा गांधी भी इमरजेंसी के बाद कर्नाटक के चिकमंगलूर से 1980 में चुनाव लोक सभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। कांग्रेस और गांधी परिवार दोनों के लिए संकट मोचक है दक्षिण भारत।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.