महाराष्ट्र में 65 पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव, देश में मुंबई सबसे ज्यादा संक्रमित

Published : Apr 22, 2020, 05:17 PM ISTUpdated : Apr 22, 2020, 05:18 PM IST

मुंबई. देश में कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में संक्रमित हैं। प्रदेश में 5218 कोरोना पॉजिटिव हैं। सबसे ज्यादा मुंबई और फिर पुणे में कोरोना के मरीज हैं। मुंबई में कोरोना के 3451 मरीज हैं तो पुणे में 813 हैं। यानी महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों में 50% से ज्यादा तो मुंबई के हैं। वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने मुंबई और पुणे को हार्ड रेड जोन घोषित कर दिया है। अब यहां लॉकडाउन में दी गईं किसी भी तरह की छूट को लागू नहीं किया जाएगा। बल्कि और भी ज्यादा सख्ती बढ़ा दी जाएगी।

PREV
111
महाराष्ट्र में 65 पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव, देश में मुंबई सबसे ज्यादा संक्रमित

महाराष्ट्र में ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले 26 जिले हैं। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि जहां भी लापरवाही की गई वहां पर लॉकडाउन में दी गई छूट वापस ले ली जाएगी। 

211

महाराष्ट्र के सीएम आवास पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद पुलिस अधिकारी को क्वारैंटाइन कर दिया गया। 

311

मालाबार हिल्स स्थित सीएम के आधिकारिक आवास वर्षा में दो दिन पहले एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की तैनाती की गई थी।

411

महिला पुलिस अधिकारी के संपर्क में आए 6 और पुलिसकर्मियों को क्वारैंटाइन किया गया है। इसके अलावा पूरे बंगले को सैनिटाइज किया गया। 

511

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे वर्षा में नहीं रहते हैं, बल्कि बांद्रा स्थित अपने आवास मातोश्री में ही रहते हैं। आधिकारिक कामों से वर्षा आते रहते हैं। 

611

महाराष्ट्र में 64 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें 12 अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस विभाग में संक्रमण सामने आने पर हड़कंप मच गया है। 

711

महाराष्ट्र में 12 पुलिस अधिकारी, 52 कॉन्स्टेबल, 34 पुलिसकर्मी अकेले मुंबई से हैं जो कोरोना संक्रमित हैं। 

811

देश में इस वक्त सबसे अधिक मामले मुंबई से है। 9 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच यहां रेड जोन इलाकों की संख्या में 113% का इजाफा हुआ है और ये आंकड़ा 381 से बढ़कर 813 हो गया है।

911

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि एक महीने के लॉकडाउन के बावजूद मुंबई में 9 से 20 अप्रैल के बीच निषिद्ध क्षेत्र यानी कंटेनमेंट जोन की संख्या 113% बढ़कर 381 से 813 हो गई। 9 अप्रैल को मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या 775 थी।

1011

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, राज्य सरकार की प्राथमिकता कोविड-19 महामारी के संक्रमण की चेन को तोड़ना और लॉकडाउन हटाना है ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटे।  

1111

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 1500 से ज्यादा केस सामने आए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां 5218 केस दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 552 केस दर्ज किए गए हैं। जबकि 19 लोगों ने दम तोड़ा है। जिसके बाद यहां मृतकों की संख्या 251 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories