दुनियाभर में प्यार के आगे हारा कोरोना, खौफ और मौत के बीच इन 17 कपल्स ने खाई एक दूसरे के होने की कसम

दुनिया के 199 देशों पर कोरोना का कहर जारी है। अब तक 30 हजार लोग इस महमारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। दुनिया के हर कोने से सिर्फ संक्रमण और मौत की खबरें आ रहीं हैं। इस बीच दिल को कुछ सुकून देने वालीं तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 29, 2020 12:47 PM IST

117
दुनियाभर में प्यार के आगे हारा कोरोना, खौफ और मौत के बीच इन 17 कपल्स ने खाई एक दूसरे के होने की कसम
1- जबलपुर में कोरोना के खौफ के बीच चंद रिश्तेदारों के बीच यह शादी हुई। शादी में दूल्हा और दुल्हन मास्क पहने नजर आए।
217
2- यह फोटो जर्मनी की है। शादी के बाद दूल्हा बेल्लिल ने अपनी पत्नी लैला को किस किया। जर्मनी में कार्यक्रमों पर रोक के चलते इस शादी में कोई भी मौजूद नहीं रहा। इसलिए दोनों ने शादी की पार्टी अगले साल देने का फैसला किया है।
317
3- इटली में कोरोना से हाहाकार मचा है। यहां अब तक 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद यह कपल अपने इरादों से नहीं डिगा। यहां डीगो फर्नांडिस और डेनी ने एक दूसरे के होने की कसम खाई। लॉकडाउन के चलते इस शादी में कोई भी शामिल नहीं हुआ। लेकिन पति पत्नी दोनों मास्क में जरूर नजर आए।
417
4- ऐसा ही कुछ केरल में देखने को मिला। यहां के वज्हाक्कुलम में गणेश और रजनी शादी के बंधन में बंधे। शादी की परमिशन ना मिलने के डर से दोनों ने एक मंदिर में शादी की।
517
5- कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में भी सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक है। ऐसे में मुंबई में रंचित साने औ अक्षिता ने एक दूसरे के होने की कसम खाई। पहले दोनों लोगों ने शादी में करीब 800 लोगों को बुलाया था। बाद में यह लिस्ट सिर्फ 100 तक सीमित कर दी।
617
6- यह फोटो उत्तरी आयरलैंड की है। यहां स्टीफन और कैथलीन शादी के बंधन में बंधे। हालांकि, इस शादी में कोई शामिल नहीं हुआ।
717
7- मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में पारंपरिक तरीके से मोहम्मद नोर अजवान इशाक और नूरबसशाह ने निकाह किया। इस दौरान सावधानियों को ध्यान में रखते हुए दूल्हे और दुल्हन ने मास्क भी पहन रखा था।
817
8- फिलिस्तीन में दूल्हा दुल्हन मास्क पहने शादी करने चर्च पहुंचे। यहां दोनों ने शादी की। इस कार्यक्रम में कुछ ही लोग शामिल हुए।
917
9- लिथुआनिया में दानिश और रमुने शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने शादी के बाद यह फोटो भी खिंचाई। दोनों मास्क लगाए नजर आए।
1017
10- बोस्निया में अपने पति के साथ हाथ में रिंग लेकर फोटो खिंचाता कपल। कपल ने मास्क भी पहन रखा था।
1117
11- अर्जेंटीना में डीगो अस्पितिया और सोफिया ने शादी के बाद कुछ इस तरह अपनी खुशी जाहिर की।
1217
12- कोरोना वायरस चीन से ही सामने आया था। यहां अब तक 3300 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इस कपल के सामने यह हारता नजर आया। शंघाई में शादी के बाद वेडिंग फोटो शूट कराता कपल।
1317
13- इंडोनेशिया में इर्रा चोरिना अपने तुर्किश पति यावुज को शादी के बाद खाना खिलातीं। दोनों ने सावधानी बरतते हुए मास्क भी पहना।
1417
14- जकार्ता में शादी से पहले अपनी दुल्हन को मास्क पहनाता दूल्हा।
1517
15- फिलिस्तीन में मोहम्मद अबु और इसरा ने मास्क पहनकर ही फोटो शूट कराया। हालांकि, यहां कोरोना वायरस के मामले काफी कम आए हैं।
1617
16- यह फोटो अमेरिका के वॉशिंगटन की है। यहां शादी के बाद बेंजी और मेट फ्राइडमैन इस तरह खुशी जाहिर करते नजर आए। दोनों की शादी में गिने चुने मेहमान ही नजर आए।
1717
17- रोमनिया में शादी के बाद आइने में अपने आपको देखता कपल। दोनों ने सिर्फ 10 लोगों की मौजूदगी में शादी की।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos