Published : May 30, 2020, 05:18 PM ISTUpdated : May 30, 2020, 05:35 PM IST
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लगाया गया है। अभी लॉकडाउन का चौथा चरण है। यह 31 मई को खत्म हो रहा है। हालांकि, संकेत मिलने लगे हैं कि लॉकडाउन का 5वां चरण भी होगा। इसके बावजूद भारत में हर रोज करीब 7 हजार केस मिलने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 7964 केस मिले, जबकि 11,264 ठीक हुए। भारत में अब रिकवरी रेट भी बढ़कर 47.40% पहुंच गया है। चौथे लॉकडाउन में 30 मई तक 73694 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, इन सबके बावजूद कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में राहत भरा और अच्छा संकेत मिला है। दरअसल, कोरोना भारत में कम जानलेवा होता जा रहा है।
लॉकडाउन और बढ़ते केस: भारत में 25 मार्च को लॉकडाउन का पहला चरण लगाया गया था। यह 14 अप्रैल तक रहा। इस दौरान भारत में 10828 केस सामने आए। वहीं, दूसरे चरण में 30407, तीसरे चरण में 49264 और चौथे चरण में 73694 केस सामने आए हैं।
28
भारत के लिए राहत भरी खबर
भारत में कोरोना के 1.74 लाख केस सामने आ चुके हैं। 4982 लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ते कोरोना के केसों के बीच एक राहत की खबर आई है। भारत में कोरोना कम जानलेवा साबित हो रहा है। यहां कोरोना से मृत्यु दर 3% से नीचे आ गई है। अप्रैल के बाद पहली बार मृत्यु दर 2.8% यानी 3 से कम पर आई है।
38
मृत्यु दर पॉजिटिव केसों में मरने वालों की संख्या होती है। इससे पहले 7 अप्रैल को मृत्यु दर 3% से कम थी। हालांकि, तब केस सिर्फ 5194 थे। लेकिन जैसे जैसे केस बढ़े मृत्यु दर भी 3.4 से ऊपर पहुंच गई थी।
48
लगातार कम हो रही मृत्यु दर
भारत में इस हफ्ते की शुरुआत से ही मृत्यु दर में कमी देखी गई है। 24 मई को मृत्यु दर 2.89%, 25 मई को 2.87%, और शुक्रवार को 2.84% पर आ गई।
58
अन्य देशों के क्या हैं हाल?
अमेरिका की बात करें तो यहां मृत्यु दर 5.8% है। वहीं, ब्राजील में 5.9%, रूस में 1.1%, स्पेन में 9.4%, ब्रिटेन में 14.07%, इटली में 14.3%, फ्रांस में 15.3%, जर्मनी में 4.6% है।
68
इस राज्य में मृत्यु दर सबसे ज्यादा
भारत में प बंगाल में मृत्यु दर देश के औसत से काफी अधिक है। यहां औसतन 100 मरीजों में 6.5 की मौत हो रही है। हालांकि, अब यहां काफी सुधार हुआ है। पहले यह दर 10% थी।
78
गुजरात में भी हो रहीं अधिक मौतें
उधर, गुजरात में भी मृत्यु दर अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक है। यहां हर 100 मरीजों पर 6 की मौत हो रही है। जहां एक ओर बंगाल में मृत्यु दर घट रही है तो गुजरात में यह बढ़ रही है।
88
कोरोना से मौत के मामले में चीन से आगे निकला भारत
उधर, कोरोना से मौत के मामले में भारत चीन से आगे निकल गया है। चीन में कोरोना वायरस से 4634 लोगों ने जान गंवाई थी। वहीं, भारत में अब तक 4982 लोगों की मौत हो चुकी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.