लॉकडाउन में दरिंदा बना पिता, 3 महीने तक करता रहा 14 साल की बेटी का रेप, ऐसे खुली पोल

चेन्नई. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान तमिलनाडु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को पुलिस ने एक पिता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लॉकडाउन में तीन महीने तक अपनी ही बेटी का रेप करता रहा। इतना ही नहीं बेटी प्रेग्नेंट भी हो गई। मामला नागापट्टीनम का है। लॉकडाउन में देशभर में महिला उत्पीड़न के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 8, 2020 5:28 AM IST / Updated: Jun 09 2020, 06:03 PM IST

15
लॉकडाउन में दरिंदा बना पिता, 3 महीने तक करता रहा 14 साल की बेटी का रेप, ऐसे खुली पोल

ऐसे हुआ खुलासा
यह मामला तब सामने आया जब 14 साल की लड़की की तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां हो रही थीं। उसकी मां जब अस्पताल ले गई तो डॉक्टरों ने बताया कि वह प्रग्नेंट है। 

25

बेटी ने बताई पिता की करतूत
मेडिकल परीक्षण के बाद बेटी ने अपनी मां को बताया कि उसका 40 साल का पिता उसके साथ 3 महीने तक रेप करता रहा। पिता पेशे से ड्राइवर है। 

35

मां ने पति ने खिलाफ केस दर्ज कराया
लड़की की मां ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

45

सोशल मीडिया पर इस तरह निकला गुस्सा
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है। फेसबुक पर पलक शर्मा ने लिखा, अब घर भी सुरक्षित नहीं रहा। इस तरह के लोग ही बेटी और पिता के पवित्र रिश्ते को बर्बाद कर रहे हैं। 

55

भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट और रिसर्च में सामने आया है कि इस दौरान महिलाओं के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। भारत के प्रमुख शहरों में भी महिला हिंसा के मामले बड़ी संख्या में दर्ज किए गए हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos