नई दिल्ली. दुनियाभर में कोरोना वायरस के अब तक 50 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 3.4 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन अब तक कोरोना की वैक्सीन बनने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट में उम्मीद जताई जा रही है कि भारत को अक्टूबर तक कोरोना का वैक्सीन मिल सकती है। इतना ही नहीं यह वैक्सीन सिर्फ 1000 रुपए की कीमत में उपलब्ध होगी।
मीडिया रिपोर्ट में भारत की वैक्सीन निर्माता कंपनी 'सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया' के हवाले से यह दावा किया जा रहा है। सीरम दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है। हालांकि, यह दावा कितनी सच होगा यह तो वक्त ही बताएगा।
210
दुनियाभर में 115 वैक्सीन बन रहीं
कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में दुनियाभर के देश जुटे हैं। 23 मई तक 115 वैक्सीन रजिस्टर्ड कराई गईं हैं। ये किसी ना किसी स्टेज में हैं। हालांकि, WHO ने इनमें से सिर्फ 7-8 को सबसे आगे माना है।
310
लेकिन भारत में वैक्सीन कब तक आएगी और इसके सफल होने का कितना चांज है, ये सब सिर्फ एक वैक्सीन पर टिका है।
410
भारत की उम्मीद जिस वैक्सीन पर टिकी है वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बनाई जा रही ChAdOx1 nCoV-19 वैक्सीन है। 23 अप्रैल को इसका ट्रायल शुरू हुआ है। इस वैक्सीन को बनाने वाले वैज्ञानिकों का दावा है कि इस वैक्सीन से प्रोटीन प्रतिरोधक क्षमता सक्रिय होगी।
510
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में कोविड-19 के लिए वैक्सीन का परीक्षण मई तक 500 लोगों पर कर लिया जाएगा। यूनिवर्सिटी में वैक्सीनोलॉजी की प्रोफेसर सारा गिल्बर्ट ने द लैंसेट मैगजीन को यह जानकारी दी। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 18 से लेकर 55 साल के लोगों पर इस वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है।
610
अक्टूबर तक वैक्सीन के ट्रायल का तीसरा चरण पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो सकेगा। इससे कोरोना वायरस पर काबू पाने में मदद मिलेगी। प्रोफेसर गिल्बर्ट ने 1994 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में वैक्सीन पर रिसर्च शुरू की थी।
710
शुरुआत में इस वैक्सीन का ट्रायल बंदरों पर हुआ था। शुरुआत में इसके नतीजे भी अच्छे देखने को मिले। लेकिन बाद में पता चला है कि यह वैक्सीन बंदरों में कोरोना संक्रमण को रोकने में ज्यादा सफल नहीं दिखी।
810
हालांकि, जिन बंदरों में संक्रमण दिखा। उनमें निमोनिया और वायरल के लक्षण नहीं दिखे। इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि यह वैक्सीन आंशिक तौर पर सफल है।
910
अब विशेषज्ञों ने इसके अगले चरण के ट्रायल की तैयारी कर ली है। अमेरिकी सरकार ने इस वैक्सीन को लेकर फंडिंग भी दी है।
1010
इस वैक्सीन को बनाने के लिए भारत की कंपनी ने कमर कस ली है। कंपनी ने ऑक्सफोर्ड से साझेदारी भी कर ली है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.