पालघर के बाद अब महाराष्ट्र के नांदेड़ में साधु की बेरहमी से हत्या, आश्रम में मिला शव

मुंबई. महाराष्ट्र के पालघर में 2 साधुओं की हत्या के मामले में विवाद थमा भी नहीं था कि यहां एक और साधु की हत्या का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के नांदेड़ में लिंगायत समुदाय के साधु की बेरहमी से हत्या कर दी गई। साधु का नाम पशुपतिनाथ महाराज बताया जा रहा है। इस इलाके में पुलिस को एक और शव मिला है। बताया जा रहा है कि इस हत्या में उसी आरोपी का हाथ हैं, जिसने साधु को मारा।

Asianet News Hindi | Published : May 24, 2020 10:13 AM IST

17
पालघर के बाद अब महाराष्ट्र के नांदेड़ में साधु की बेरहमी से हत्या, आश्रम में मिला शव

पुलिस के मुताबिक, साधु की हत्या साइनाथ राम ने की है। वह भी लिंगायत समुदाय का है। पुलिस का मानना है कि साइनाथ ने ही उस शख्स की हत्या की है। 

27

शव को ठिकाने लगाने की कोशिश भी की
बताया जा रहा है कि साधु की हत्या उसके आश्रम में हुई। आरोपी आश्रम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा था। हत्या करीब रात 12 बजे की गई। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद साइनाथ ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश भी की थी। वह शव को खींचकर कार में ले जा रहा था, लेकिन कार गेट में फंस गई। 

37

उसी वक्त आश्रम में रहने वाले सेवादार जग गए। उन्होंने भागकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह भाग गया। इसी बीच रविवार दोपहर इलाके में दूसरा शव भी मिला। (पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मृतक साधु)

47

आरोपी का साथी था दूसरा मृतक
बताया जा रहा है कि जो दूसरी लाश मिली है, वह भगवान राम शिंदे की है। शिंदे साइनाथ का ही साथी है। हालांकि, आरोपी ने साधु और अपने साथी की हत्या क्यों कि इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

57

साधु लिंगायत के जिस मठ के थे वह 100 साल पुराना है। साधु 2008 में इस निवार्णी मठ संस्थान में आए थे। 

67

पालघर में हुई थी तीन लोगों की हत्या
इससे पहले पालघर में 2 साधुओं समेत तीन लोगों की हत्या हुई थी। लॉकडाउन में 35 साल के सुशीलगिरी महाराज और 70 साल के चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी अपने ड्राइवर के साथ मुंबई से सूरत अपने परिचित के अंतिम संस्कार में जा रहे थे।
 

77

पालघर के  गडचिंचले गांव में अफवाह के चलते गांववालों ने रोककर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos