यास का कहर: मिदनापुर में कार डूबी, तो मंदारमणि में रिसोर्ट की छत उड़ी; देखें Photos

Published : May 26, 2021, 01:57 PM ISTUpdated : May 26, 2021, 02:10 PM IST

नई दिल्ली. अंडमान के उत्तरी भाग और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना तूफान 'यास' ओडिशा के तटीय इलाकों से टकराकर भयंकर रूप ले चुका है। तूफानी हवाओं ने कच्चे तो छोड़िए, पक्के घरों के छप्पर तक तहस-नहस कर दिए हैं। सड़कें नदियां बन गई हैं। कारें बहने लगी हैं। चक्रवात तूफानी हवाओं के साथ उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता जा रहा है। हवाओं की गति 150 किमी/घंटे से भी ऊपर है। तूफान से बचाने करीब 12 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। तूफान के कारण समुद्र की लहरें उछाल भर रही हैं। समुद्र का पानी तटीय इलाकों के गांवों और शहरों में भरने लगा है। बंगाल और ओडिशा के अलावा बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी तूफान का असर है। बिहार, झारखंड में तो भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तूफान बुधवार सुबह 9 बजे ही ओडिश के तट से टकरा गया था। यह धामरा बंदरगाह के उत्तर और बालासोर जिले के पश्चिम तट से टकराया। 

PREV
112
यास का कहर: मिदनापुर में कार डूबी, तो मंदारमणि में रिसोर्ट की छत उड़ी; देखें Photos

तूफान यास ने समुद्र तटों के किनारे बसे गांवों में तबाही मचाना शुरू कर दी है। लोग जो सामान समेट सकते हैं, उसे लेकर भाग रहे हैं। मिदनापुर में सड़कें नदियां बन गईं और कारें बहने लगी हैं।

212

ये तस्वीरें तूफानी हवाओं की बानगी दिखाती है। समुद्र के तटीय इलाकों में इतनी तेज हवाएं हैं कि लोगों के पैर तक जमीन पर नहीं टिक सकते।
 

312

यह तस्वीर मंदारमणि के एक रिसोर्ट की है। तूफानी हवाओं की चपेट में आकर इसकी छत तक उड़ गई।
 

412

तूफान प्रभावित गांवों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए मुनादी करती प्रशासन की टीम।
 

512

तौकते के बाद यास तूफान ने तबाही का मंजर दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ रहा है।

612

इस तरह गांवों में घुस गया है समुद्र का पानी। लोग धीरे-धीरे घर छोड़ रहे हैं।

712

गांव में घुसे पानी में से तैरकर निकलता एक ग्रामीण। यास ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है।

812

गांवों में फंसे लोगों के लिए NDRF की टीम लगातार रेस्क्यू चला रही है। रेस्क्यू टीम नावों के जरिये गांवों तक पहुंची है।

912

तूफान के चलते गांवों में घुसे पानी के बाद घर छोड़कर जाते ग्रामीण। ऐसे सैकड़ों गांव यास से प्रभावित हुए हैं।
 

1012

यास का असर लाखों लोगों की जिंदगी पर पड़ा है। सरकार ऐसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर रुकने और खाने का प्रबंध कर रही है।

1112

तूफान प्रभावित इलाकों में NDRF की टीम लगातार गश्त कर रही है। लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

1212

मंदारमणि स्थित रिसोर्ट और मिदनापुर की नदी बनी सड़क। ऐसे मंजर कई जगह दिखाई दे रहे हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories