मंदाकिनी नहीं ये एक्ट्रेस थी दाऊद का पहला प्यार, अभिनेत्री की वजह से करवा दी थी फिल्म निर्माता की हत्या

Published : Aug 26, 2020, 11:41 AM ISTUpdated : Aug 29, 2020, 08:28 AM IST

मुंबई. मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम का नाम इन दिनों पाकिस्तान की एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दाऊद का इन दिनों पाकिस्तान की एक्ट्रेस मेहविश हयात से अफेयर चल रहा है। मेहविश (37) दाऊद से उम्र में 27 साल छोटी हैं। बताया जा रहा है कि दाऊद के कहने पर मेहविश को कई फिल्मों में काम मिला। उसे पाकिस्तान में अब गैंगस्टर गुड़िया के नाम से भी जाना जा रहा है। लेकिन यह पहला मौका नहीं है, जब दाऊद का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। 

PREV
16
मंदाकिनी नहीं ये एक्ट्रेस थी दाऊद का पहला प्यार, अभिनेत्री की वजह से करवा दी थी फिल्म निर्माता की हत्या

दाऊद की बॉलीवुड और खेल जगत में किस तरह दखलअंदाजी थी, यह किसी से छिपा नहीं है। दाऊद इब्राहिम का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। इनमें से एक थीं अनीता अयूब। बताया जाता है कि अनीता अयूब को एक निर्माता ने फिल्म में लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दाऊद ने उसकी हत्या करवा दी थी। 

26

अनीता अयूब और दाऊद इब्राहिम की कुछ तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं। सिर्फ अनीता ही नहीं राम तेरी गंगा मैली फिल्म में अभिनेत्री मंदाकिनी और दाऊद के अफेयर की भी चर्चा खूब रही। बताया जाता है कि दाऊद ने मंदाकिनी की फिल्म देखने के बाद यह फैसला कर लिया था कि वह उसी से शादी करेगा। 

36

जानकारी के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम से रिश्ते के चलते मंदाकिनी ने फिल्में भी करना बंद कर दी थीं। दोनों ने बाद में शादी कर ली। दोनों की स्टेडियम में क्रिकेट देखने के दौरान दोनों की फोटो ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया। 1996 में मंदाकिनी ने किसी ओर से शादी कर ली। 

46

27 साल छोटी एक्ट्रेस से चल रहा अफेयर
दाऊद का इन दिनों पाकिस्तान की एक्ट्रेस मेहविश हयात से अफेयर चल रहा है। मेहविश (37) दाऊद से उम्र में 27 साल छोटी हैं। बताया जा रहा है कि दाऊद के कहने पर मेहविश को कई फिल्मों में काम मिला। हयात सिर्फ दाऊद की ही करीबी नहीं, बल्कि उनके पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और कई क्रिकेटर्स के साथ भी अच्छे संबंध हैं। इसी के चलते पिछले साल मेहविश को पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया गया था।
 

56

क्रिकेट में भी रहा दबदबा
बताया जाता है कि दाऊद ने 90 के दशक में बॉलीवुड की फिल्मों में पैसा लगाया। इसके बाद क्रिकेट में भी दखल बढ़ गया था। वह कई बार मैदान पर मैच देखता हुआ भी नजर आता था। पुलिस के मुताबिक, दाऊद मैच फिक्स कराता था और उस पर सट्टा लगाकर करोड़ों का मुनाफा कमाता था।

66

खेद रत्नागिरी में हुआ था जन्म
दाऊद का जन्म  महाराष्ट्र के खेद रत्नागिरी में हुआ। उसके पिता इब्राहिम कस्कर मुंबई पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल थे। 9वीं के बाद दाऊद ने पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद 1993 में हुए मुंबई हमलों का मुख्य आरोपी दाऊद भारत छोड़कर भाग गया। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories