Published : Jun 29, 2020, 05:00 PM ISTUpdated : Jul 01, 2020, 02:58 PM IST
नई दिल्ली. कोरोना से निपटने में प्लाज्मा थेरेपी कुछ हद तक सफल हुई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तो प्लाज्मा बैंक बनाने का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में भी प्लाज्मा थेरेपी का सबसे बड़ा ट्रायल होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में हम कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा बैंक बनाने जा रहे हैं। देशभर में ये पहला प्लाज्मा बैंक होगा। मैं ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील करता हूं। यह 'प्लाज्मा बैंक' दिल्ली में लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान में स्थापित किया जाएगा। आपके आने-जाने और टैक्सी का खर्चा सरकार देगी बस आप प्लाज्मा देने के इच्छुक हों।
कोरोना से ठीक हो चुके मरीज के शरीर से प्लाज्मा लिया जाता है। प्लाज्मा खून में बनता है, इससे एक से दो लोगों को ठीक कर सकते हैं।
210
प्लाज्मा थेरेपी में एंटीबॉडी का इस्तेमाल किया जाता है। किसी वायरस के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडी तभी बनता है, जब व्यक्ति संबंधित वायरस से पीड़ित हो। जैसे कि जो व्यक्ति कोरोना से पीड़ित होने के बाद ठीक हो गया, उस व्यक्ति के शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंडीबॉडी बनता है। यह एंटीबॉडी तब ही बनता है जब मरीज ठीक हो जाता है।
310
बीमार रहने के दौरान शरीर में तुरन्त एंटीबॉडी नहीं बनता है। कोरोना से जो व्यक्ति ठीक हो चुकी है उसके शरीर में एंटीबॉडी बना होता है। वह एंटीबॉडी उसके शरीर से निकालकर कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शरीर में डाल दिया जाता है। इससे मरीज के ठीक होने की संभावना ज्यादा होती है।
410
प्लाज्मा थेरेपी कितना कारगर है यह साफ तौर पर कहा नहीं जा सकता। लेकिन चीन में कुछ मरीजों को इससे फायदा हुआ था। दिल्ली में भी मरीजों को इससे फायदा पहुंचा था।
510
कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होने वाले मरीज प्लाज्मा दे सकते हैं। लेकिन शर्त है कि वायरस के संक्रमण से ठीक होने के बाद 14 दिन तक जिसमें दोबारा लक्षण न दिखे। दूसरी शर्त है कि थ्रोट-नेजल स्वैब की रिपोर्ट तीन बार नेगेटिव आने के बाद डोनेट कर सकता है।
610
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लाज्मा दान से जुड़ी जानकारियों को लेकर सरकार हेल्पलाइन भी शुरू करेगी। केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने अब तक कोविड-19 के 29 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का क्लीनिकल ट्रायल किया है और इसके परिणाम उत्साहजनक रहे हैं।
710
महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के इलाज को प्लाज्मा थेरेपी सुविधा केन्द्र शुरू हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा प्लाज्मा थेरेपी सेंटर होगा।
810
महाराष्ट्र में सोमवार को शुरू होने वाले ट्रायल के दौरान 500 मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी की दो डोज दी जाएंगीं। बताया जा रहा है कि इस ट्रायल के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 70 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था।
910
1010
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.