पूर्व PM राजीव की हत्या की दोषी नलिनी की बेटी हरिद्रा, मां के साथ 6 साल रही जेल में, लंदन में की पढ़ाई

नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन 21 मई 1991 को राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। श्रीपेरंबदूर में एक धमाके में देशवासियों ने राजीव गांधी को खो दिया था। हत्या के आरोप में नलिनी श्रीहरन को पकड़ा गया था। जो दोषी पाई जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रही है। नलिनी श्रीहरन को एक साल पहले अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 30 दिन की पैरोल मिली थी। उसने जेल में ही बेटी को जन्म दिया था। अब राजीव के हत्यारे दंपति नलिनी और मुरुगन की बेटी हरिद्रा लंदन में रहती है। उसने लंदन में ही रहकर उच्च शिक्षा हासिल की। अब वो वहां किसी कंपनी में अच्छी पोजिशन पर काम कर रही है। 
 

Asianet News Hindi | Published : May 21, 2020 8:32 AM IST

19
पूर्व PM राजीव की हत्या की दोषी नलिनी की बेटी हरिद्रा, मां के साथ 6 साल रही जेल में, लंदन में की पढ़ाई

जेल में हुआ था बेटी जन्म
नलिनी ने जून 1991 में गिरफ्तारी के कुछ दिनों पहले ही तिरुपति में मुरुगन से शादी की थी। नलिनी श्रीहरन ने 1992 में वेल्लोर जेल में ही बेटी को जन्म दिया। उसे पहले मेगारा के नाम से जाना गया। बाद में उसका नाम हरिद्रा श्रीहरन कर दिया गया। 
 

29

जन्म से 6 साल तक मां के साथ रही बेटी 
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी ने जेल में बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद बेटी 6 वर्ष तक मां के साथ ही जेल में रही। 6 साल की उम्र के बाद जेल के प्रावधानों के अनुसार वो वहां मां के साथ नहीं रह सकती थी। जिसके कारण वो बाहर दादी के पास आ गई। मुरुगन की मां उसे लेकर श्रीलंका चली गईं। 
 

39

मां-बाप के पास बेटी के सवालों के नहीं थे जवाब  
दक्षिण भारत के अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक नलिनी के बेटी को  बचपन में स्कूल में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वो स्कूल में शांत रहती थी। स्कूल के किसी फंक्शन में हिस्सा नहीं लेती थी। 13 साल की उम्र में एक बार वो जेल में जब अपने पेरेंट्स से मुलाकात करने पहुंची तो उसने पूछा, 'आप लोगों ने ऐसा रास्ता क्यों चुना।' पेरेंट्स के पास कोई जवाब नहीं था। 

49

बेटी श्रीलंकाई या भारतीय, नागरिकता को लेकर हुए था विवाद 
हरिद्रा के पिता और दादी दोनों ही श्रीलंकाई नागरिक हैं। इसी आधार पर वो श्रीलंका गई। बाद में उसकी नागरिकता का मुद्दा कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट में हरिद्रा के पैरेन्ट्स ने अर्जी डाली थी कि चूंकि हरिद्रा का जन्म भारत में हुआ है उसकी मां भी भारतीय है, इसलिए उसे भारत की नागरिकता दी जाए। लेकिन इंडियन अथॉरिटी ये मानने को तैयार नहीं थी। (फोटोः हत्या की दोषी नलिनी)

59

मद्रास हाईकोर्ट में ये मामला खूब चर्चित हुआ। मद्रास हाईकोर्ट ने भी माना कि जन्म के आधार पर हरिद्रा को भारतीय नागरिकता दी जाए। उसे भारत आने का वीजा जारी किया जाए।

69

2006 में भारत आई थी नलिनी की बेटी
जनवरी 2006 में भारतीय एजेंसियों को हरिद्रा को भारत आने का वीजा देना पड़ा। हरिद्रा ने वैल्लोर जेल में पेरेंट्स से मुलाकात की। कहा जाता है कि श्रीलंका में शुरुआती पढ़ाई के बाद नलिनी की बेटी हरिद्रा चाचा के पास लंदन चली गई। बीच में भारतीय एजेंसियों को ये भी पता चला कि वो नॉर्वे में रह रही है।
 

79

फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला गया 
नलिनी और मुरुगन दोनों को फांसी की सजा हुई थी। हरिद्रा के जन्म की वजह से ही सोनिया गांधी ने उसकी फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की अपील की थी। 2000 में नलिनी की फांसी की सजा उम्रकैद में बदल दी गई।
 

89

हरिद्रा ने की थी मांग सजा माफ की जाए 
2008 में प्रियंका गांधी ने वेल्लोर जेल में नलिनी से मुलाकात की थी। प्रियंका ने नलिनी से पूछा कि आखिर उसने उसके पिता राजीव गांधी को क्यों मारा। इस दौरान नलिनी की बेटी हरिद्रा ने बड़े होने पर पेरेंट्स की सजा माफ किए जाने की अपील की। 

99

लंदन में उच्च शिक्षा
लंदन में हरिद्रा ने उच्च शिक्षा हासिल की। बताया जाता है कि 2011 में हरिद्रा श्रीधरन ने यूके की ग्लास्गो यूनिवर्सिटी में दाखिल लिया था। उसने बॉयो मेडिसिन की पढ़ाई की थी। वो इंग्लैंड की किसी कंपनी में काम कर रही है। पिछले साल उसकी शादी हो चुकी है। (फोटोः हरिद्रा की मां नलिनी)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos