Published : Sep 05, 2022, 01:47 PM ISTUpdated : Sep 05, 2022, 01:49 PM IST
लखनऊ. ये तस्वीरें लखनऊ के लेवाना होटल की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग( fire at Hotel Levana in Hazratganj Lucknow ) के दौरान रेस्क्यू की हैं। घटना आज(5 सितंबर) का हुई। आग में फंसे लोगों की जान बचाने कैसे फायर फाइटर्स ने अपनी 'जान की बाजी' लगा दी। यह होटल हजरतगंज इलाके में मदन मोहन रोड पर है। जिस समय होटल में आग लगी, उसमें करीब 30 लोग मौजूद थे। पहली और दूसरी मंजिल पर करीब 20 लोग आग लगने के बाद फायर फाइटर्स ने सुरक्षित निकाल लिए थे। लेकिन 10 लोग तीसरी मंजिल पर फंस गए थे। उन्हें निकालने के लिए फायर फाइटिंग टीम को 5 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 8 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगर फायर फाइटर्स रेस्क्यू में तेजी नहीं लाते, तो मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता था। देखें कुछ तस्वीरें...
आग लगने के बाद बिल्डिंग के अंदर धुंए का गुबार होने के चलते कई गेस्ट को खिड़की तोड़कर निकाला गया। कई लोग धुएं की वजह से बेहोश हो गए थे।
25
शुरुआती जांच में सामने आया कि होटल की तीसरी मंजिल पर किचन है। आग यही से फैली। सबसे पहले दो शव इसी मंजिल की गैलरी में मिले थे। बाकी शव तीसरी मंजिल के कमरे से निकाले गए हैं।
35
आग के बाद होटल के कमरों में धुआं भर जाने से कई लोग बेहोश हो गए। फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां आग बुझाने में लगीं। सीएम योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे। उन्होंने लखनऊ कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को ज्वाइंट जांच कराने के लिए कहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे।