एक तरफ गर्मी से हाहाकार, दूसरी तरफ ऐसी बारिश कि नाव से रेस्क्यू, पंप से निकल रहा पानी-10 PHOTOS

Published : May 18, 2022, 08:25 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोग बारिश की आश में आसमान की ओर देख रहे हैं। वहीं, पिछले दिनों असम में इतनी अधिक बारिश हुई कि बाढ़ आ गई। हजारों लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। दूसरी ओर बेंगलुरु में बारिश के चलते भारी जलजमाव हो गया। देखें 10 खास तस्वीरें...

PREV
110
एक तरफ गर्मी से हाहाकार, दूसरी तरफ ऐसी बारिश कि नाव से रेस्क्यू, पंप से निकल रहा पानी-10 PHOTOS

असम के बाढ़ प्रभावित जिले होजई में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के जवान बचाव अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में जवानों ने बुधवार को जिले के बाढ़ प्रभावित गांव से लोगों को बचाया।

210

मंत्री केशब महंत ने बुधवार को असम के बाढ़ प्रभावित जिले होजई का दौरा किया। उन्होंने कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने राहत व बचाव अभियान का जायजा लिया। 

310

बेंगलुरु में मंगलवार रात बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा भी चली, जिसके चलते कई इलाकों में पेड़ गिर गए। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिक (बीबीएमपी) के कर्मचारियों ने सड़क पर गिरे पेड़ों को काटकर हटाया।

410

बेंगलुरु के कई इलाकों में बारिश के चलते भारी जल जमाव हो गया। एचएसआर लेआउट में एक अपार्टमेंट के पानी से भरे बेसमेंट से सामान हटाते लोग।

510

असम के होजई जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुधवार को भारतीय सेना के गजराज कोर के जवानों ने राहत और बचाव अभियान चलाया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को नाव की मदद से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।

610

असम के होजई जिले में भारतीय सेना के गजराज कोर के जवानों ने बाढ़ के पानी में फंसे गांव के लोगों को नाव में सवार कर बाढ़ राहत कैंप तक पहुंचाया।  

710

भारतीय सेना के जवानों ने असम के होजई जिले में राहत व बचाव अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने एक बच्ची और उसके परिवार के लोगों को नाव में बैठाकर सुरक्षित स्थान पहुंचाया।
 

810

बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया था। एनडीआरएफ कर्मियों ने पंप की मदद से पानी निकाला।
 

910

असम का दरांग जिला बाढ़ की चपेट में है। यहां लोगों के घरों में कई फीट पानी भर गया है। सड़क भी पानी में डूब गया है। पानी भरे सड़क पर चलती गांव की महिलाएं।
 

1010

असम के दरांग जिले में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। लोग अपना जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
 

Recommended Stories