Ganesh Chaturthi 2021: कोरोना से Alert करने और शांति का संदेश लेकर आए इस बार गणपति बप्पा

Published : Sep 10, 2021, 10:34 AM ISTUpdated : Sep 10, 2021, 10:36 AM IST

नई दिल्ली. आज से गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi 2021) का श्रीगणेश हो गया। गणपति हर बार कोई न कोई संदेश लेकर आते हैं। इस बार गणपति फिर से कोरोना और शांति का संदेश लेकर पहुंचे हैं। यह दूसरा साल है, जब गणेश उत्सव corona काल में शुरू हुआ है। इसलिए पिछली बार की तरह इस बार भी गणेशजी कोरोना से बचने लोगों को संदेश देते दिखाई देंगे। हालांकि इस बार वैक्सीनेशन का संदेश भी दे रहे हैं। वहीं, कलाकारों ने गणेश मूर्तियों को लेकर अपनी रचनात्मक दिखा रहे हैं। पहली तस्वीर पुणे की है। यहां  एक कलाकार ने माचिस की तीलियों से गणेश बनाए हैं। आगे देखें ऐसे ही कुछ रचनात्मक प्रयोग...

PREV
15
Ganesh Chaturthi 2021: कोरोना से Alert करने और शांति का संदेश लेकर आए इस बार गणपति बप्पा

आज से Ganesh Chaturthi 2021 का शुभारंभ हो गया। यह तस्वीर ओडिशा के पुरी के रहने वाले एक कलाकार द्वारा माचिस की तीलियों से बनाई गई गणेश मूर्ति की है। ये हैं सास्वत साहू। ये हर साल गणेशजी की मूर्ति को लेकर इसी तरह से कुछ न कुछ प्रयोग करते रहते हैं।

25

सास्वत साहू बताते हैं कि इस कला कृति को बनाने में 5621 माचिस की तीलियां इस्तेमाल की गई हैं। मूर्ति 23 इंच लंबी और 22 इंच चौड़ी है। सास्वत ने ANI को बताया कि इसे तैयार करने में करने में उन्हें 8 दिन लगे। साहू ने कहा, "वर्तमान में चल रही COVID-19 महामारी के कारण, गणेश चतुर्थी का उत्सव कम हो गया है। इसलिए, मैंने कुछ नया बनाने के बारे में सोचा। मैं इस मूर्ति की पूजा अपने घर पर महामारी के बीच करूंगा।"

यह भी पढ़ें-गणेश चतुर्थी: गणपति से जुड़ी वो बातें जिन्हें पूजा में याद रखना है बेहद जरूरी

35

यह तस्वीर ओडिशा के पुरी तट पर प्रसिद्ध आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक द्वारा रेत से बनाई गणेश प्रतिमा की है। आर्टिस्ट के अनुसार, पहली 'विश्व शांति' के संदेश के साथ मूर्ति बनाने में 7000 सीपियों का उपयोग किया है। पटनायक ने कहा-'मुझे आशा है कि यह भगवान गणेश की रेत स्थापना कला के साथ दुनिया का पहला Seashells(सीप के गणेश) होगा।

यह भी पढ़ें-Ganesh Chaturthi पर बन रहा है ग्रहों का विशेष संयोग, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

45

सुदर्शन पटनायक रेत से कलाकृतियां बनाने के लिए ख्यात हैं। वे अपनी कलाकृतियों के जरिये दुनिया को अलग-अलग संदेश देते हैं। पिछले साल भी उन्होंने रेत से यह कलाकृति बनाई थी। इसका मकसद लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक करना था।

यह भी पढ़ें-Ganesh Chaturthi: 10 सितंबर को इस विधि से करें गणेश प्रतिमा की स्थापना, ये हैं शुभ मुहूर्त, आरती, कथा और मंत्र

55

गणेशोत्सव पर कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जागरूक करने वडोदरा के मूर्तिकार दक्षेश जांगिड़ ने यह प्रयोग किया है। उन्होंने गणेश की मूर्ति को वैक्सीन वॉयल(vaccine vial) पर बैठाया है। गणेश के बगल में सिरिंज रखी है और एक हाथ में मास्क है।

Recommended Stories