विकास दुबे एनकाउंटर: कैसे हुआ एसटीएफ की कार का एक्सीडेंट...पुलिस ने किया ये बड़ा खुलासा

Published : Jul 10, 2020, 08:56 AM IST

कानपुर. 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। बताया जा रहा है कि विकास दुबे जिस कार से कानपुर लाया जा रहा था, उसका एक्सीडेंट हो गया था, इसके बाद उसने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे ढेर हो गया। 

PREV
15
विकास दुबे एनकाउंटर: कैसे हुआ एसटीएफ की कार का एक्सीडेंट...पुलिस ने किया ये बड़ा खुलासा

कैसे हुआ कार का एक्सीडेंट?
एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार ने बताया, कार काफी रफ्तार से आ रही थी। उसी वक्त डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। इस दौरान कार में सवार पुलिसकर्मी और एसटीएफ के अफसर भी जख्मी हो गए। इसका फायदा उठाकर विकास दुबे भागने की फिराक में था। 

25

पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कहा, नहीं माना
बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन विकास दुबे नहीं माना। उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। 

35

चार पुलिसकर्मी जख्मी
कानपुर आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया, कार एक्सीडेंट में चार पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। 

45

क्या किया था विकास दुबे ने?
कानपुर देहात के बिकरू गांव में 2 जुलाई को पुलिस गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई थी। लेकिन विकास को इसकी सूचना पहले से लग गई। विकास और उसके साथी पहले से तैनात हो गए। जैसे ही पुलिस विकास के घर पहुंची। विकास और उसके आसपास के घरों से फायरिंग शुरू हो गई। इसमें सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमलावर पुलिस के हथियार भी लूट ले गए थे।

55

कैसे हुआ था गिरफ्तार?
राज्य सरकार ने विकास और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें बनाई थीं। 7 दिन में पुलिस ने विकास दुबे के कई साथियों को गिरफ्तार किया, वहीं, कुछ साथी मुठभेड़ में ढेर हुए। गुरुवार को विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ था। विकास ने मंदिर में खुद बताया था कि वह कानपुर वाला विकास दुबे है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories