Published : May 10, 2020, 01:29 AM ISTUpdated : May 10, 2020, 01:33 AM IST
नई दिल्ली. ईश्वर ने इंसान की जिंदगी में कई रिश्ते बनाए हैं। लेकिन मां का रिश्ता खास है। इसे हर इंसान जान से भी ज्यादा चाहता है। भारत में मां को भगवान का दर्जा दिया गया है। एक मां ही होती है जो सिर्फ अपने बच्चों का ही नहीं बल्कि पूरे परिवार का ख्याल रखती है। हम अपनी मां को सम्मान देने के लिए साल के 365 दिनों में एक दिन मदर्स डे के रुप में मनाते हैं। हालांकि सभी देशों में मदर्स डे को अलग-अलग तारीखों में मनाया जाता है। लेकिन भारत में इसे मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल देश में 10 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है।
मां कितनी भी रूठी हो। लेकिन जब बच्चा भूखा रहता है तो एक बार जरूर पूछती है, खाना खाए क्या। ये मां का ही प्यार है संभाल कर रखना बाजार में नहीं मिलता।
211
शास्त्र कहते हैं कि गुरु वह है, जो हमें अंधेरे से उजाले की ओर ले जाए। जो हमें रोशनी प्रदान करे। तो सबसे पहले ऐसा कौन करता है? सबसे पहले यह रोशनी हमें माँ ही तो दिखाती है। मां से बढ़ कर कोई गुरू नहीं होता।
311
माँ शब्द का अर्थ है निस्वार्थ प्यार और बलिदान। माँ भगवान का जीता जागता स्वरूप है। एक मां ही तो होती है जिससे हमारा रिश्ता जन्म से पहले ही बन जाता है।
411
ईश्वर ने हमें जो सबसे अच्छा उपहार दिया है, उसे हम माँ कहते हैं। माँ ही वो है जिससे हम है और माँ से ही ये संसार है। मां ईश्वर का दिया मूल्यवान और दुर्लभ उपहार है।
511
कहते हैं जिस जगह पर ईश्वर की पूजा नहीं होती उस जगह पर भगवान जाना पसंद नहीं करते। ठीक उसी प्रकार जिस घर में मां की कदर नहीं होती उस घर में कभी बरकत नहीं होती।
611
हर गम को सहकर मां अपने बच्चों को देती है खुशियां। मां जैसा कोई नहीं। कोई साथ दे या ना दे जीवन में पर मां का प्यार कभी होता कम नहीं।
711
वो मां ही है जो अपने बच्चों को अपना पेट काटकर खिलाती है। मुझे भुख नहीं है कह कर, खुद थक हार कर भूखे पेट सो जाती है।
811
कुछ लोग कहते हैं मेरी मां मेरे साथ रहती है। पर सच तो ये है कि हम बचपन से ही मां के साथ रहते हैं।
911
वैसे मां को शुक्रिया कहने का कोई दिन नहीं होता! नहीं भी कहोगे, तो वो खफा नहीं होगी। तभी तो मुनव्वर राना लिखते हैं, लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती, बस एक मां है जो मुझसे खाफा नहीं होती।
1011
ये दुनिया बहुत स्वार्थी है, लोग यहां रिश्ते भी नफा नुकसान देख कर बनाते हैं। पर एक मां का ही ऐसा रिश्ता है जो हमें बिना स्वार्थ के प्यार करती है।
1111
आज हम जैसे भी हैं हमारा अस्तित्व हमारी मां की वजह से ही है। माँ के बारे में अगर हम लिखना चाहें तो शब्द कम पड़ जायेंगे। सच ही किसी ने कहा है 'सीधा-साधा, भोला-भाला मैं ही सबसे अच्छा हूं। कितना भी हो जाऊं बड़ा मां मैं आज भी तेरा बच्चा हूं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.