Published : May 09, 2020, 02:25 PM ISTUpdated : Jun 07, 2020, 05:05 PM IST
नई दिल्ली. देश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। गुजरात दूसरा प्रदेश है जो संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। गुजरात में 7403 लोग संक्रमित हैं, इसमें से अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 5260 लोग संक्रमित हैं। 824 सूरत, 465 वडोदरा और 97 लोग गांधीनगर में संक्रमित हैं। अहमदाबाद में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एम्स निर्देशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया को भेजा गया है। डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल में डॉक्टरों से मिलकर कर उन्हें कोरोना वायरस के इलाज पर सलाह दी।
गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना से एक दिन में 22 लोगों की मौत के बाद मोदी सरकार एक्शन में आ गई है। गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स (दिल्ली) के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया और डॉ मनीष सुर्जा को अहमदाबाद भेजा है। दोनों सिविल अस्पताल और एसवीपी अस्पताल का दौरा किया और डॉक्टर्स को हालात पर काबू पाने को लेकर गाइड कर रहे हैं।
214
अहमदाबाद नगर निगम क्षेत्र में दमकल वाहन, ड्रोन और अन्य उपकरणों की मदद से दवाइयों का छिड़काव कर प्रत्येक वार्ड को संक्रमण मुक्त करने का अभियान शुरू हुआ है।
314
नगर निगम के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि ड्रोन का उपयोग उन इलाकों को संक्रमण मुक्त करने के लिये दवाइयों का छिड़काव करने में किया जा रहा है, जहां गाड़ियां नहीं जा सकती हैं। उन्होंने शुक्रवार को नगर निगम के शीर्ष अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।
414
अहमदाबाद में जो हॉटस्पॉट बनाए गए हैं उनमें ज्यादातर मुस्लिम बहुल इलाके हैं, जैसे दाणीलिमड़ा और आस्टोडिया। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के पुराने शहर वाले इलाके में जो आठ हॉटस्पॉट हैं उन पर फोकस कर के डोर-टु-डोर सर्वे शुरु किया गया है।
514
गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के लिए तब्लीगी जमात के लोगों को जिम्मेदार ठहराया था।
614
गुजरात से तब्लीगी जमात के तकरीबन 200 सदस्य दिल्ली में आयोजित मरकज में शामिल हुए थे। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।
714
गुजरात में कोरोना की वजह से 449 लोगों की मौत हो चुकी है। 1872 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी भी 5082 एक्टिव केस हैं।
814
गुजरात में 10 लाख लोगों में से कोरोना के 109 संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
914
गुजरात में कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट 25.29% है। यहां ग्रोथ रेट 7% है।
1014
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात में विकराल स्थिति के मद्देनजर केंद्र से गुजारिश की थी, जिसके बाद एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलरिया और डॉक्टर मनीष सुनेजा को गुजरात भेजने का फैसला किया गया था।
1114
शुक्रवार को राज्य में कुल 24 मौतों हुईं, जिनमें से 90% यानी 22 लोगों ने अहमदाबाद में दम तोड़ा। अहमदाबाद में अब तक 338 की मौत हो चुकी है। यह पूरे प्रदेश में 449 मौतों का 75.27% है।
1214
अहमदाबाद नगर निगम आयुक्त ने कहा कि शहर में दूध और दवाइयां उपलब्ध कराने वालों को छोड़कर सभी दुकानें 7 मई को सुबह 12 बजे से 15 मई सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी।
1314
सूरत नगर आयुक्त ने कहा कि गुजरात 25 से अधिक सब्जी व्यापारियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सूरत में APMC बाजार 9 मई से 14 मई तक बंद कर दिया गया है।
1414
देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 59 हजार 695 तक पहुंच गई है। जबकि अबतक 1985 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 3344 नए केस सामने आए हैं। जबकि 96 लोगों ने दम तोड़ा है। हालांकि राहत की बात है कि एक दिन में 1111 लोग ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद कोरोना को हराने वालों की संख्या 17 हजार 887 हो गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1089 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि तमिलनाडु में 600, गुजरात में 390 और दिल्ली में 338 नए मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.