Heavy Rainfall: भारी बारिश में भी सड़क से गंदगी हटाती रही लेडी सफाई कर्मचारी, लोगों ने किया सैल्यूट

Published : Nov 11, 2021, 08:23 AM ISTUpdated : Nov 11, 2021, 08:25 AM IST

चेन्नई. तमिलनाडु में भारी बारिश(Heavy Rainfall) का दौर अभी थमा नहीं है। नतीजा, हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में और पड़ोसी दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण(cyclonic circulation) के कारण अगले 2 दिन तमिलनाडु पर भारी पड़ सकते हैं। साइक्लोन पश्चिमी-उत्तरी-पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ गया है। चेन्नई कार्पोरेशन कमिश्नर गगनदीप सिंह बेदी ने बताया कि अगले 2 दिनों में चेन्नई में 250 मिमी तक बारिश हो सकती है। बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। चेन्नई से पानी निकालने के लिए 492 बड़े मशीन पंप लगाए गए हैं। सफाई कर्मचारी पूरी शिद्दत से बारिश के बीच भी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने चेन्नई में 11 सब वे(Sub Ways) बंद कर दिए हैं।

PREV
16
Heavy Rainfall: भारी बारिश में भी सड़क से गंदगी हटाती रही लेडी सफाई कर्मचारी, लोगों ने किया सैल्यूट

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अलावा कई इलाकों में बारिश जारी है। चेन्नई, चेंगलपेट, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और विल्लपुरम में कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यह तस्वीर  Bala Jith नामक शख्स ने अपने twitter अकाउंट पर शेयर की है। इसमें लिखा-भारी बारिश में घर वापस जा रह था, तभी एक सफाई कर्मचारी महिला को देखा; जो अपना काम कर रही थी। मुझे पता है कि यह उनका काम है, फिर भी इस तरह के समय में काम करना वास्तव में सम्मानजनक और सराहनीय है। यह तस्वीर दूसरे twitter हैंडल पर भी शेयर की जा रही है।

26

तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू के लिए NDRF की 13 टीमें लगाई गई हैं। इनमें से 5 अकेली चेन्नई में तैनात हैं, क्योंकि चेन्नई के हालात अधिक खराब हैं। राज्य सरकार ने पहले ही 10 और 11 नवंबर तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी थी। जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जा सकता है।

36

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार चेन्नई में बारिश नार्थ-ईस्ट मानसून पर निर्भर होती है। इसमें अक्टूबर से दिसंबर के बीच बारिश होती है। यह 10 से 20 अक्टूबर के बीच शुरू होती है। हालांकि देश के अन्य राज्य दक्षिण-पश्चिम मानसून पर निर्भर होते हैं। इसका सीजन मई, जून और जुलाई होता है।

यह भी पढ़ें-Chennai Heavy Rain: बाढ़ग्रस्त इलाके में घूम रहे थे मुख्यमंत्री MK Stalin, तभी आशीर्वाद लेने पहुंच गया कपल

46

मौसम विभाग के अनुसार एक और निम्न दबाव का क्षेत्र 13 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर विकसित होकर अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे भी बारिश होगी।

यह भी पढ़ें-Tamil Nadu Heavy Rains: 22 जिलों में 2 दिनों के लिए स्कूल की छुट्टी, CM ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

56

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कुड्डालोर, विलुप्पुरम, शिवगंगा, रामनाथपुरम और कराईकल में रेड अलर्ट जारी किया है। जैसे ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन में बदलेगा पूरे तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश की संभावना है।

यह दृश्य चेन्नई का है। यहां मेट्रोपॉलिटन ट्रैफिक पुलिस ने 11 सब वे ( sub ways) को भारी बारिश और पानी भरने की वजह से बंद कर दिया है।

66

यह तस्वीर twitter पर @akindtamizhan से शेयर की गई है। इसमें लिखा गया कि उनके यहां अभी जलस्तर इतना है। अगर बारिश जारी रही, तो और बढ़ सकता है। ऐसे हालात कई जगहों पर हैं।

यह भी पढ़ें-Chennai Heavy Rain:बाढ़ में घिरे थे लोग, CM जगह-जगह जाकर खाना खिलाते रहे, देखें कुछ Emotional pictures

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories