शक्तिशाली होने के बावजूद भारत को नहीं हरा सकता चीन, ये है बड़ी वजह

Published : May 27, 2020, 01:56 PM ISTUpdated : May 29, 2020, 07:48 AM IST

नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच एलएसी पर लगातार तनाव बढ़ रहा है। दोनों देशों में हाई लेवल बैठकों का दौर जारी है। कोरोना को लेकर दुनियाभर में घिरे चीन की बौखलाहट लगातार बढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना को निर्देश दिया है कि वे ट्रेनिंग को मजबूत करें और युद्ध के लिए तैयार रहें। उधर, भारत ने भी साफ कर दिया है कि वह अपने स्टेंड से पीछे नहीं हटेगा और सीमावर्ती इलाकों में सड़क निर्माण का कार्य जारी रखेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि चीन और भारत के बीच युद्ध जैसी भी स्थिति बन सकती है। भारत की तुलना में चीन कागजों पर ज्यादा ताकतवर है। लेकिन मौजूदा वक्त में भारत को कम आंकना चीन के लिए बड़ी गलती हो सकती है। आईए जानते हैं कि कौन से देश की आर्मी कितनी शक्तिशाली है? 

PREV
18
शक्तिशाली होने के बावजूद भारत को नहीं हरा सकता चीन, ये है बड़ी वजह

भारतीय सेना ज्यादा ताकतवर
अगर सैनिकों की बात की जाए तो चीन भारत से आगे है। चीन में 22.6 लाख सैनिक हैं। वहीं, भारत के 13.6 लाख सैनिक हैं। लेकिन रिजर्व सैनिकों की बात करें तो चीन के पास सिर्फ 14.52 लाख सैनिक हैं, जबकि भारत के पास यह दोगुने यानी 28.44 लाख हैं। 

28

ग्लोबल फायरपावर वेबसाइट के मुताबिक, भारत के पास कुल 42.07 लाख सैनिक हैं। जबकि चीन के पास 37.12 लाख सैनिक हैं। थल सेना के टैंक्स की बात करें तो चीन इस मामले में भारत से आगे हैं। चीन के पास 6457 युद्धक टैंक्स हैं। जबकि भारतीय सेना के पास ऐसे 4426 टैंक हैं। अगर कागजी आंकड़ों को छोड़ें तो भारत के पास चीन के मुकाबले कई बड़े टैंक्स बॉर्डर पर तैनात हैं। इतना ही नहीं भारत के पास बख्तरबंद लड़ाकू वाहन 6704 हैं, वहीं, चीन के पास ऐसे 4788 वाहन हैं। तोपखानों के मामले में भी भारत चीन से आगे हैं। चीन के पास 6246 तोपखाने हैं, वहीं, 7414 तोपखाने हैं।

38

एयरफोर्स के मामले में कौन कितना शक्तिशाली?
चीन के पास सैनिकों को लाने ले जाने वाले 1271 विमान हैं। जबकि भारत के पास ऐसे 676 विमान हैं। वहीं, चीन के पास 1385 लड़ाकू विमान हैं। भारत के पास ऐसे विमानों की संख्या 809 हैं। 

48

भारत की सहायता प्रणाली बेहतर
चीन की तुलना में भारत के पास भले ही कम लड़ाकू विमान हैं। लेकिन भारतीय वायुसेना की सहायता प्रणाली चीन से ज्यादा बेहतर है। 

58

नौसैनिक बेड़ा
भारतीय नौसेना के पास तीन विमान वाहक पोत हैं। जबकि चीन के पास सिर्फ एक है। भारत पर 15 पनडुब्बियां हैं, जबकि चीन के पास 68। भारत में 14 फ्रैगेट हैं, जबकि चीन में 51 है। चीन के पास 31 युद्धपोत हैं। भारत के पास यह 6 हैं। लेकिन नौसैनिक शक्ति युद्ध की स्थिति में चीन कीी मदद नहीं कर सकती। चीन के युद्धपोत आसानी से भारतीय महासागर में फंस सकते हैं। जहां भारतीय नौसेना शक्तिशाली है। 

68

कागजी ताकत के अलावा चीन को इन बातों का भी है ध्यान
चीन को पूर्वी समुद्री सीमा पर बहुत अधिक खतरा है। इस वजह से वह भारत के खिलाफ अपने संसाधनों का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर सकता। जबकि भारत की समुद्री सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भारत की सीमा 13888 किमी है। जबकि चीन की सीमा रेखा 22457 किमी तक फैली है। चीन की सीमा 14 देशों से जुड़ी है। इनमें से ज्यादातर से उसके विवाद चल रहे हैं।

78

 भारत के लिए बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान और नेपाल की सीमाओं पर अनुकूल नहीं हैं। लेकिन चीन के लिए ना केवल हिमालय में बल्कि दक्षिण चीन सागर और पूर्व चीन में भी काफी संघर्ष कर रहा है। 

88

दोनों देशों को उठाना पड़ेगा नुकसान
ग्लोबल फायरपावर वेबसाइट दुनिया के 100 से ज्यादा देशों की शक्तियों पर नजर रखती है। वेबसाइट के मुताबिक, भारत और चीन की सैन्य शक्तियां दुनिया में 4 और 3 स्थान पर हैं। ऐसे में जानकारों का मानना है कि चीन चाहकर भी भारत पर हमले के बारे में नहीं सोच सकता। अगर चीन कोई कदम उठाता है तो भारत की अपेक्षा चीन को भी कम नुकसान नहीं उठाना होगा।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories