टूटी सड़कें, बर्बाद फसलें, दुखी चेहरे...हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी, झकझोर देंगी असम की ये तस्वीरें

गुवाहाटी. एक ओर पूरी देश कोरोना संकट का सामना कर रहा है। वहीं, असम में एक नई मुसीबत सामने आई है। यहां कोरोना के साथ आसमान से बारिश के रूप में आफत बरस रही है। इसके चलते असम में बाढ़ आ गई है। ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कुल 2 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रभावित जिलों में सड़कें बह गई हैं। इतना ही नहीं लोगों की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। घर से खेतों तक हर ओर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : May 27, 2020 6:53 AM IST

114
टूटी सड़कें, बर्बाद फसलें, दुखी चेहरे...हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी, झकझोर देंगी असम की ये तस्वीरें

असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक,  बाढ़ से धेमाजी, लखीमपुर, दर्रांग, नलबरी, गोअलपारा, डिब्रूगढ़ और तिनसुखिया के करीब 229 जिले प्रभावित हैं। 

214

बाढ़ से 194916 लोग प्रभावित हैं। इनमें से 9000 को 35 राहत शिविरों में रखा गया है। चार जिलों में राहत कैंप बनाए गए हैं। 
 

314

बाढ़ से 1007 हेक्टेयर की खेती में पानी भर गया है। इससे यहां की फसलें भी चौपट हो गई हैं। लोगों के कच्चे घर टूट रहे हैं। इसलिए चारों तरफ सिर्फ निराशा ही निराशा नजर आ रही है। 

414

राज्य की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। जिया भराली और ब्रह्मपुत्र नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। 

514

राज्य में तमाम लोग ऐसे हैं, जिनके घर पानी में डूब गए हैं। एनडीआरएफ की टीम उन्हें राहत शिविरों में ले जाती। 

614

एनडीआरएफ की 40 से ज्यादा टीमें राहत के कामों में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि 9 जिलों में स्थिति भयावह है। 

714

ब्रह्मपुत्र नदी ने विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जोरहाल में नदी खतरे के निशान के 15 सेमी ऊपर बह रही है। 

814

माना जा रहा है कि ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही और बारिश ना थमी तो लोगों को और समस्याएं हो सकती हैं।  
 

914

अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले जाता शख्स।  

1014

घरों में पानी भर गया है। जिन लोगों तक राहत टीम नहीं पहुंच पा रही है। वे अस्थाई छतों पर रहने के लिए मजबूर हैं।   

1114

खेतों में पानी भर गया है। किसान इस कोशिश में जुटे हैं कि फसल का थोड़ा बहुत हिस्सा किसी तरह से बचा लें।     
 

1214

राज्यों में तेज बारिश और बहाव से सड़कें टूट गई हैं। बिजली के खंभों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।   

1314

कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। लोग गांव खाली करके राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।  

1414

पानी के तेज बहाव के चलते पुल भी बह गए हैं।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos