हाड़ मांस गला देने वाली ठंड थी, उसी बीच 1000 चीनी सैनिकों ने धोखे से किया हमला...उस रात की पूरी कहानी

Published : Jun 18, 2020, 07:06 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:21 PM IST

नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में चीन ने कैसे धोखा देकर भारतीय सैनिकों पर हमला किया और किन परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने चीन को धूल चटा दी, इसकी पूरी कहानी हिंसक झड़प में घायल सुरेंद्र सिंह ने बताई। सुरेंद्र का इलाज लद्दाख के सैनिक हॉस्पिटल में चल रहा है। 12 घंटे बाद जब उन्हें होश आया तो घरवालों को फोन कर पूरी बात बताई। 15 जून की रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों ओर नुकसान पहुंचा गया है। बताया जा रहा है कि इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए, जबकि चीन के 40 सैनिकों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से कुछ मारे गए हैं, कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भारतीय अफसरों ने अमेरिकी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी।

PREV
112
हाड़ मांस गला देने वाली ठंड थी, उसी बीच 1000 चीनी सैनिकों ने धोखे से किया हमला...उस रात की पूरी कहानी

पहले बता देते हैं कि चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारत का क्या रुख है। भारतीय विदेश मंत्रालय चीन को लेकर अपने रुख पर कायम है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा, गलवान घाटी में चीन की ओर से सुनियोजित तरीके से यह हरकत की गई। इसी वजह से यह हिंसा हुई। इस हिंसा में दोनों तरफ के लोग हताहत हुए हैं। भारत ने अपनी सभी गतिविधियां अपनी सीमा के अंदर की हैं। हमें चीन से ऐसी उम्मीद नहीं थी।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ईस्टर्न लद्दाख में राजनयिक और सैन्य स्तर पर तनाव कम करने के लिए बातचीत चल रही थी। 6 जून को भी बैठक हुई थी। 15 जून की रात को चीन ने गलवान वैली में यथास्थिति बदलने की कोशिश की। इसके बाद यह झड़प हुई। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने यह भी साफ कर दिया है कि भारत का कोई भी जवान लापता नहीं है।

212

सुरेंद्र सिंह ने बताया, चीनी सैनिकों ने धोखे से गलवान घाटी से निकलने वाली नदी पर अचानक हमला कर दिया। 4 से 5 घंटे तक दोनों देशों के सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष चलता रहा। 

312

सुरेंद्र ने बताया कि हिंसक झड़प के वक्त भारत की तरफ से करीब 2 से ढाई सौ जवान थे, लेकिन चीन पूरी तैयारी में था। उसकी तरफ 1000 जवान थे। पूरे के पूरे जवान भारतीय सैनिकों पर टूट पड़े। लेकिन हमने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 
 

412

सुरेंद्र ने बताया, गलवान घाटी की नदी में हाड़- मांस गला देने वाली ठंडे पानी में यह संघर्ष चलता रहा। 

512

उन्होंने बताया, नदी के किनारे मात्र एक आदमी के लिए निकलने की जगह थी। इसलिए भारतीय सैनिकों को संभलने में परेशानी हुई। लेकिन भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 

612

सुरेंद्र ने फोन पर बताया कि हिंसक झड़प में उनका एक हाथ फैक्चर हो गया। सिर में एक दर्जन से अधिक टांके लगे हैं। सिर में चोट लगने के बाद वह वहीं पर बेहोश हो गए। 

712

सुरेंद्र ने बताया कि सिर में चोट लगने की वजह से वह वहीं पर गिर गए। फिर उनके साथियों ने उन्हें वहां से निकाला। फिर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 
 

812

सुरेंद्र ने बताया कि उनका मोबाइल और कागजात नदी के पानी में ही बह गया। उन्होंने कहा कि हम कम थे, फिर भी चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया।  
 

912

सुरेंद्र सिंह राजस्थान के अलवर जिले के नौगांवा के रहने वाले हैं। लद्दाख के अस्पताल में भर्ती सुरेंद्र सिंह से फोन पर परिजनों की बात होने के बाद उन्हें ढांढस बंधा है। सुरेंद्र सिंह की पत्नी, बच्चों के साथ अलवर के सूर्य नगर नई बस्ती में रहती हैं। 

1012

सुरेंद्र सिंह के पिता बलवंत सिंह ने बताया, बुधवार को दोपहर फोन आया तो उन्हें बस इतना ही बताया गया कि झगड़े में उनके बेटे के सिर में चोट लगी है और अब वह पूरी तरह से ठीक है। 

1112

पूर्वी लद्दाख में 15 जून को भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों के पास वापस जाने के लिए कहने आए थे। लेकिन चीनी सैनिक पहले से ही पत्थल इकट्ठा हुए तैयार थे। उन्होंने भारतीय सैनिकों पर ऊंचाई से पत्थर बरसाए। फिर कील लगे डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया। बता दें कि सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। हालांकि भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को मारते-मारते दम तोड़ा। यही वजह है कि चीन के 40 जवान की मौत हुई।
 

1212

पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झपड़ में भारत के कर्नल रैंक के अधिकारी सहित 20 जवान शहीद हो गए। इस घटना पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि चीन ने ऐसा क्यों किया? विदेश मंत्रालय ने बताया कि जहां एक तरफ बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश हो रही है, वहां चीन ने ऐसी धोखेबाजी क्यों की? मंत्रालय ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि 15 जून को देर शाम और रात को चीन की सेना ने वहां यथास्थिति बदलने की कोशिश की। यथास्थिति से मतलब है कि चीन ने एलएसी बदलने की कोशिश की। भारतीय सैनिकों ने रोका और इसी बीच झड़प हुई।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories