नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के बाद पूरे देश में गुस्सा है। इस बीच शहीद भारतीय जवानों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट चौंकाने वाली है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जवानों के शरीर पर गहरे जख्मों के निशान थे। हाइपोथर्मिया और एफइक्सीएशन भी कुछ जवानों की मौत का कारण बताया गया है। हमारे शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। जब ठंड के कारण शरीर अपनी गर्मी ज्यादा तेजी से खोने लगता है तो शरीर का तापमान नीचे गिरने लगता है। यदि यह 35 डिग्री या इससे कम हो जाता है तो इस स्थिति को हाइपोथर्मिया कहते हैं।