सुशांत सिंह राजपूत को लेकर डायरी लिखा करती थी 15 साल की लड़की, अब खुद ने भी लगाई फांसी

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया था। बी-टाउन में भी स्टार्स दो ग्रुप्स में बंट गए थे। कोई सुशांत के सुसाइड को नेपोटिज्म का शिकार बता रहा था तो कोई डिप्रेशन का कारण बता रहा था। ऐसे में सुशांत के जाने का गम फैंस भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। हाल ही में भारत के केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह से एक 15 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक डायरी लिख रही थी, जिसमें सुशांत से जुड़ी बातें लिखा करती थी।

Asianet News Hindi | Published : Jun 19, 2020 8:08 AM IST

16
सुशांत सिंह राजपूत को लेकर डायरी लिखा करती थी 15 साल की लड़की, अब खुद ने भी लगाई फांसी

अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में 15 साल की लड़की ने 17 जून को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। लड़की एक डायरी लिख रही थी, जिसमें वो सुशांत से जुड़ी बातें लिखा करती थी। 

26

पुलिस को हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन घर से बरामद लड़की की डायरी से एक्टर सुशांत की खुदकुशी को लेकर बातें लिखी हुई थीं और लिखा हुआ था कि वो सुशांत को बहुत पसंद करती थी। इसलिए लड़की के सुसाइड को सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से जोड़कर देखा जा रहा है।

36

अंडमान के डीजीपी दीपेन्द्र पाठक ने हाल ही में मीडिया से बातचीत की और बताया कि परिवार वालों का कहना है कि उनकी बच्ची काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। उसकी डायरी में एक्टर सुशांत के बारे में काफी कुछ लिखा हुआ था। मसलन, सुशांत उसे बहुत अच्छे लगते थे, लेकिन उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

46

इससे पहले, मध्य प्रदेश के सागर जिले में भी गुरुवार को एक 20 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आश्चर्य की बात ये है कि फांसी लगाने के कुछ घंटे पहले ही उसने कहा था कि वो भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही फांसी लगा लेगी। पिछले दिनों भी एक ऐसा ही मामला यूपी के बरेली से आया था, जहां एक दसवीं क्लास की स्टूडेंट ने सुशांत सिंह की आत्महत्या की खबर को टीवी पर देखने के बाद खुद भी फांसी के फंदे से लटककर मौत को गले लगा लिया था। छात्र ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि सुशांत सिंह आत्महत्या कर सकते हैं तो वो क्यों नहीं।

56

इसके अलावा बिहार के नालंदा में सुशांत सिंह राजपूत के एक फैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से सदमे में था। बताया जा रहा था कि मृतक बार-बार कहता था कि सुशांत मर नहीं सकते। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के अचानक चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। सुशांत ने महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी।

66

सुशांत का गुरुवार को पटना के एनआईटी घाट पर अस्थि विसर्जन भी कर दिया गया है। अस्थि विसर्जन के दौरान सुशांत के पिता और उनकी बहनें वहां मौजूद रहीं। पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर अपनी जांच शुरू कर दी है। बॉलीवुड सितारों से लेकर उनके करीबी दोस्तों तक, सभी से पूछताछ की जा रही है, सभी से कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos