जल्द रूस से मिलेगा एस 400 मिसाइल सिस्टम
इससे पहले भारत ने रूस से एस 400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद के लिए समझौता किया है। हालांकि, यह सिस्टम चीन के पास पहले से है। एस 400 दुनिया के सबसे एडवांस डिफेंस सिस्टम के तौर पर माना जाता है। भारत ने रूस के साथ इसके लिए 5 अरब डॉलर यानी 40,000 करोड़ रुपए का सौदा किया है। भारत चीन और पाकिस्तान से चल रहे विवाद को देखते हुए इसे जल्द चाहता है। रूस ने भी इसे जल्द उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।