पॉलिटिक्स के रास्ते जिंदगी का गठबंधन: देश की सबसे युवा मेयर करने जा रहीं 28 साल के MLA से शादी

Published : Feb 16, 2022, 11:53 AM ISTUpdated : Feb 16, 2022, 11:56 AM IST

तिरुवनंतपुरम(Thiruvananthapuram). केरल की पॉलिटिक्स में एक अनूठा गठबंधन होने जा रहा है। लेकिन यह गठबंधन सीटों के बंटवारे के लिए नहीं; बल्कि एक साथ जिंदगी गुजारने के लिए हो रहा है। मिलिए...ये हैं 23 वर्षीय आर्या राजेंद्रन (Arya Rajendran) जिन्हें भारत की सबसे युवा मेयर(Indias youngest mayor) माना जाता है। ये अपने साथी और बलुसेरी(Balussery) से विधायक सचिव देव के साथ शादी करने जा रही हैं। सचिन देव स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(SFI) से जुड़े हैं। ये भी कम उग्र के विधायकों में शामिल हैं। इनकी उम्र 28 साल के करीब है। यह शादी अगले महीने होगी। दोनों बचपन से दोस्त हैं और एक-दूसरे को पहले से ही पसंद करते थे। इनके शादी करने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों ट्रेंड में हैं।

PREV
15
पॉलिटिक्स के रास्ते जिंदगी का गठबंधन: देश की सबसे युवा मेयर करने जा रहीं 28 साल के MLA से शादी

आर्या राजेंद्रन और सचिन देव स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(SFI) में साथ थे। तब से एक-दूसरे को जानते हैं। आर्या तिरुवनंतपुरम के ऑल सेंट्स कॉलेज में पढ़ी हैं।
 

25

आर्या जब 21 साल की थीं, तब वे मेयर बनी थीं। एक दिन अचानक उनके पास भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(CPI-M) के जिला सचिवालय से फोन आया। उन्हें पार्टी में एक प्रतिष्ठित पद सौंपने की बात कही गई। पहले तो आर्या को लगा कि कोई उनके साथ प्रैंक(मजाक) कर रहा है। फिर उन्हें बताया गया कि वे तिरुवनंतपुरम की नई महापौर होंगी। बाद में ऐसा ही हुआ।

यह भी पढ़ें-कोशिश करने वालों की हार नहीं होती: इंटरव्यू में 50 बार फेल मगर निराश नहीं हुई, अब गूगल ने दी 1 करोड़ की नौकरी
 

35

सचिन देव ने बलुसेरी(Balussery) से जबर्दस्त जीत हासिल की थी। उन्होंने SFI के राज्य सचिव रहते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ा था। अब सचिन और आर्या की होने वाली शादी चर्चा में है।

यह भी पढ़ें-लोग कैसे यादों को दिमाग में सहेजकर रख पाते हैं; सीखते कैसे हैं, इसे समझने भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया टूल

45

बता दें कि जब आर्या को मेयर चुना गया, तो लोगों को हैरानी हुई थी। क्योंकि वे पहली बार पार्षद चुनी गई थीं। तब 100 सदस्यीय निगम में सत्तारूढ़ पार्टी ने 51 सीटें, जबकि भाजपा ने 35 सीटें जीती थीं। मेयर की रेस में सीनियर लीडर जमीला श्रीधरन और दो अन्य नेता दौड़ में थे।

यह भी पढ़ें-जब पियानो पर पड़ते ही पानी की तहर बहने लगीं उंगलियां... 7 साल की नेत्रहीन बच्ची सोशल मीडिया पर वायरल

55

आर्या राजेंद्रन एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता राजेंद्रन इलेक्ट्रीशियन रहे हैं। मां एलआईसी एजेंट हैं। जबकि सचिन देव जब SFI से चुनाव लड़े थे, तब वे सबसे कम उम्र के चेहरा थे।

(यह तस्वीर पिछले चुनाव के दौरान की है, जब आर्या ने सचिन देव के लिए चुनाव प्रचार किया था)

यह भी पढ़ें-60 वर्षीय मजदूर को फोटोग्राफर ने बनाया मॉडल, तस्वीरों में देखें जीरो से हीरो बनने तक का सफर....

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories