पाकिस्तान के बजट से 6 गुना है भारत का आर्थिक पैकेज, 20 लाख करोड़ में खरीदे जा सकते हैं 1100 राफेल

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। लॉकडाउन के चलते उद्योग धंधे सब बंद हैं। इसका असर आम जनता से लेकर देश की अर्थव्यवस्था पर दिखाई पड़ रहा है। इस संकट से उबरने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। उन्होंने कहा, यह पैकेज भारत को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा कदम होगा। इसके अलावा उन्होंने साफ कर दिया कि इस पैकेज में एमएसएमई और कुटीर उद्योग से लेकर किसान और मध्यम वर्ग तक सभी का ध्यान रखा गया है। 20 लाख करोड़ काफी बड़ी रकम है, आईए जानते हैं कि इस राशि में अलग से क्या क्या हो सकता है...

Asianet News Hindi | Published : May 13, 2020 9:25 AM IST / Updated: May 17 2020, 03:06 PM IST

18
पाकिस्तान के बजट से 6 गुना है भारत का आर्थिक पैकेज, 20 लाख करोड़ में खरीदे जा सकते हैं 1100 राफेल

20 लाख करोड़ के पैकेज के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर तमाम प्रकार की बातें चल रही हैं। लोग पूछ रहे हैं कि इस रकम में कितने जीरो हैं। 20 लाख करोड़ यानी 20000000000000 इसमें 13 जीरो होते हैं। 

28

पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि यह पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10% हिस्सा है। यानी भारत की अर्थव्यवस्था करीब 200 लाख करोड़ रुपए की है। भारत ने 2020-21 के बजट में 30 लाख रुपए निर्धारित किए हैं। 

38

अगर पाकिस्तान से तुलना की जाए तो यह राहत पैकेज पड़ोसी देश की सोच से परे हैं। यानी यह पाकिस्तान के कुल बजट का 6 गुना से भी ज्यादा है। पाकिस्तान सरकार ने 2019 में 7022 बिलियन पाकिस्तानी रुपए (यानी 3.30 लाख) रुपए का बजट पेश किया था। 

48

इस पैकेज से भारत के रक्षा बजट की तुलना करें तो यह करीब 6 गुना है। भारत ने 2019-20 में 3.05 लाख करोड़ का बजट पेश किया था। इतना ही नहीं भारत सरकार ने इस साल शिक्षा के लिए जितनी रकम खर्च करने का ऐलान की है, वह इस पैकेज का सिर्फ 20वां हिस्सा है। 

58

इतना ही नहीं अगर इस राशि को सरकार दूसरे प्रोजेक्ट पर खर्च करे तो इसका असर बड़े स्तर पर देखने को मिलेगा। यानी भारत ने फ्रांस से राफेल विमान के लिए 59000 करोड़ रुपए का सौदा किया है। इसके तहत 36 राफेल भारत को मिलने हैं। लेकिन अगर 20 लाख करोड़ की बात करें तो इतने में 1100 राफेल आ सकते हैं। 

68

हाल ही में भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश में एम्स बनाने के लिए 1011 करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान जताया था। अगर देखा जाए तो इस पैकेज में 1800 एम्स बनाए जा सकते हैं। हालांकि, एम्स में हर जगह एक सा खर्च नहीं होता। कुछ जगहों पर यह घट बढ़ भी जाता है।  

78

गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने में 3 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए थे। विपक्षी दल इसे लेकर सरकार पर भी निशाना साधते हैं। लेकिन अगर हम पैकेज की बात करें तो इसमें ऐसी 700 प्रतिमा बन सकती हैं। 

88

भारत ने जापान के साथ बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट शुरू किया है। 1.10 लाख करोड़ की लागत से अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चलेगी। अगर इस पैकेज को देखें तो 18 रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाई जा सकती हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos