Indian Air Force Day 2022: जानें क्यों आज के दिन मनाया जाता है एयरफोर्स डे, स्थापना के वक्त क्या था नाम

नई दिल्ली। आज इंडियन एयरफोर्स डे (Indian Air Force Day 2022) है। इस साल देश अपना 90वां भारतीय वायु सेना दिवस मना रहा है। आज का दिन राष्ट्र वायु सेना को श्रद्धांजलि देने और उनके योगदान को स्वीकार करने का है। चंडीगढ़ में भारतीय वायु सेना के 80 विमान और हेलिकॉप्टर अपने हवाई कौशल का प्रदर्शन किया। पहली एयरफोर्स डे पर परेड और फ्लाई पास्ट दिल्ली-एनसीआर के बाहर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। आगे पढ़ें वायुसेना के बारे में खास बातें... 
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 8, 2022 3:47 AM IST / Updated: Oct 08 2022, 05:05 PM IST

15
Indian Air Force Day 2022: जानें क्यों आज के दिन मनाया जाता है एयरफोर्स डे, स्थापना के वक्त क्या था नाम

इंडियन एयरफोर्स डे का इतिहास आजादी से पहले का है। 8 अक्टूबर 1932 को इंडियन एयरफोर्स की आधिकारिक तौर पर स्थापना हुई थी। इसे ब्रिटिश साम्राज्य की एक सहायक वायु सेना के रूप में स्थापित किया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के जवानों शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते भारतीय वायु सेना को रॉयल इंडियन एयरफोर्स कहकर सम्मानित किया गया था। 1950 में भारत गणतंत्र बना तो रॉयल शब्द हटा दिया गया।
 

25

स्वतंत्रता के बाद से भारतीय वायु सेना ने कई जंगों में हिस्सा लिया और अपनी युद्ध कौशल का परिचय दिया। पाकिस्तान से हुई चार लड़ाइयों और चीन से हुए एक युद्ध में वायुसेना ने महत्वपूर्ण रोल निभाया। IAF को विजय, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस और ऑपरेशन पूमलाई जैसे कई प्रमुख ऑपरेशनों में भी शामिल किया गया था। इसके साथ ही IAF ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भी भाग लिया है।
 

35

भारत के हितों की रक्षा के साथ ही वायुसेना आपदा के समय राहत और बचाव अभियान में भी बड़ी भूमिका निभाती है। बाढ़ हो या भूस्खलन जब भी देश को जरूरत पड़ी है वायुसेना के जवान हमेशा अपना कर्तव्य निभाने के लिए आगे आए हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर केलर तक और गुजरात से लेकर उत्तर-पूर्वी राज्यों तक वायुसेना ने देशभर में राहत और बचाव अभियान चलाए हैं। 
 

45

1 अप्रैल 1933 को भारतीय वायुसेना के पहले विमान ने उड़ान भरी थी। 1933 में वायुसेना के पास 6 ट्रेन्ड ऑफिसर, 19 हवाई सिपाही और चार विमान थे। आज भारतीय वायु सेना की गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर वायुसेनाओं में होती है। वायुसेना के पास 1.7 लाख जवान और 1,400 से अधिक विमान है। 
 

55

IAF के पास राफेल, सुखोई Su-30MKI, MiG-29UPG, Mirage 2000H, Jaguar DARIN II और तेजस जैसे लड़ाकू विमान हैं। सैनिकों और सामान को ढोने के लिए C-130J सुपर हरक्यूलिस, C-17 ग्लोबमास्टर III, Ilyushin Il-76MDK और एयरबस A330 MRTT सहित कई प्रकार के विमान IAF के पास हैं। वायुसेना के पास अपाचे और प्रचंड जैसे लड़ाकू हेलिकॉप्टर हैं। 
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos