बजट 2021: दुनिया में भारतीय महिलाओं के पास है सबसे ज्यादा गोल्ड, जानिए किस देश ने कितना 'दबा' कर रखा है

Published : Feb 01, 2021, 04:26 PM ISTUpdated : Feb 01, 2021, 04:32 PM IST

नई दिल्ली. केंद्रीय बजट-2021 में सोने-चांदी पर इम्पोर्ट डयूटी 7.5% कम की गई है। इससे ज्वैलरी सस्ती होगी। यानी महिलाओं के लिए यह खुशखबरी है। आपको पता है कि सोना एक मात्र ऐसी धातु है, जो पूरी दुनिया की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जिसके पास जितना सोना, वो उतना धन्नासेठ। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार दुनिया में जब से सोने का खनन शुरू हुआ है, तब से 2 लाख टन से ज्यादा सोना निकाला जा चुका है। एक बात और 2 साल पहली रिपोर्ट की बात करें, तो अकेले भारतीय महिलाओं के पास 21 हजार टन सोना है। इतना सोना सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाले दुनिया के टॉप 5 देशों के बैंकों को मिला दिया जाए, तो भी उससे ज्यादा है। हाल में उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र की सोन पहाड़ी में और हरदी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सोने का भंडार मिला है। आइए जानते हैं सोना कितना 'सोना'...  

PREV
17
बजट 2021: दुनिया में भारतीय महिलाओं के पास है सबसे ज्यादा गोल्ड, जानिए किस देश ने कितना 'दबा' कर रखा है

भारत की बात:
भारत में शादियां गहनों के बिना फींकी होती हैं। यह एकमात्र ऐसा देश है, जहां शाद-ब्याह और अन्य समारोह में ज्वैलरी का खूब प्रदर्शन किया जाता है। सोना का भंडार किसी भी देश की मुद्रा ताकत को बढ़ाता है। जिस देश के पास जितना सोना, वो उतना आर्थिक निर्भर।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्लूजीसी) रिपोर्ट की बात करें भारत में 24 हजार टन सोना रिजर्व है। भारतीय अपनी बचत का 11% हिस्सा सोने में लगाते हैं। पहला नंबर आता है रियल स्टेट यानी 84 प्रतिशत।

भारतीय घरों में मौजूद कुल सोने का 80 प्रतिशत गहनों के रूप में है। आपको बता दें कि कई कंपनियां ज्वैलरी मेकिंग पर 14 प्रतिशत तक चार्ज कर लेती हैं।

किसके पास कितना सोना
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्लूजीसी) की 2 साल पहली रिपोर्ट के अनुसार भारतीय महिलाओं के पास 11 प्रतिशत सोना है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास 566.36 टन सोना। मंदिरों में टनों सोना है। अकेले पद्मनाभ मंदिर में 1300 टन सोना माना जाता है। दुनिया के सबसे अमीर मंदिर आंध्रप्रदेश के तिरुपति मंदिर में हर महीने 100 किलो सोन चढ़ता है।

आगे जानते हैं किस देश के पास कितना सोना है...

27

अमेरिका के पास सबसे ज्यादा सोना:
गोल्ड रिजर्व 8,134 टन का है।

जर्मनी के पास दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सोना:
3,364 टन सोना रिजर्व के रूप में है।

इटली तीसरे नंबर पर:
2,452 टन सोना रिजर्व के रूप में है।

फ्रांस का नंबर:
2,436 टन सोना रिजर्व के रूप में है।

रूस का नंबर: 
2,300 टन सोना रिजर्व के रूप में है।

चीन का नंबर:
1,948 टन सोना रिजर्व के रूप में है।

स्विटजरलैंड का नंबर:
1,040 टन सोना रिजर्व के रूप में है।

जापान का नंबर:
765 टन सोना रिजर्व के रूप में है।

(वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्लूजीसी) रिपोर्ट के अनुसार)

आगे देखें दुनिया की टॉप-5 सोने की खदानें

37

चिली
पोजिशन-5

नार्ट एबैरेटो गोल्ड माइन
स्वर्ण(खनिज)
2.32 करोड़ औंस
 

47

दक्षिण अफ्रीका
पोजिशन-1

साउथ डीप गोल्ड माइन
स्वर्ण(खनिज)
3.28 करोड़ औंस

57

इंडोनेशिया
पोजिशन-2

ग्रासबर्ग गोल्ड माइन
स्वर्ण(खनिज)
3.20 करोड़ औंस

67

सर्बिया, रूस
पोजिशन-3

ओलंपियाड गोल्ड माइन
स्वर्ण(खनिज)
2.60 करोड़ औंस

77

आयरलैंड
पोजिशन-4

लिहिर  गोल्ड माइन
स्वर्ण(खनिज)
2.40 करोड़ औंस

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories