यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें पुरी से लेकर अहमदाबाद तक की 10 तस्वीरें

Published : Jul 01, 2022, 07:02 PM ISTUpdated : Jul 01, 2022, 07:08 PM IST

पुरी। ओडिशा के पुरी से लेकर गुजरात के अहमदाबाद तक शुक्रवार को देश भर में हर्षोल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) निकाली गई। भगवान के दर्शन के लिए सड़कों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। पुरी में भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के विशाल रथों का दर्शन कर लोगों ने जय जगन्नाथ और हरिबोल के जयकारे लगाए। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल भक्तों को रथयात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं थी। इस बार लाखों की संख्या में श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल हुए। देखें रथ यात्रा की खास तस्वीरें...

PREV
110
यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें पुरी से लेकर अहमदाबाद तक की 10 तस्वीरें

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत के दौरान इस भक्त ने मशालों के साथ नृत्य किया। देश-विदेश से हजारों भक्त रथ यात्रा में शामिल होने पुरी पहुंचे हैं।

210

पुरी में कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा शुरू हुई। COVID-19 महामारी के कारण दो साल बाद इस यात्रा में भक्तों को शामिल होने की इजाजत मिली है।
 

310

पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त रथों को खींचने के लिए लालायित दिखे।
 

410

पुरी में रथों पर सवार देवताओं की एक झलक पाने के लिए लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़े। रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन और ओडिशा पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
 

510

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में 51वीं इस्कॉन रथ यात्रा के उद्घाटन के दौरान पूजा-अर्चना की। 
 

610

कोलकाता में निकाली गई रथ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी रथ खींचा।
 

710

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद में निकाली गई रथ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने जुलूस के दौरान अनुष्ठान किया।
 

810

अहमदाबाद में हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं ने ढोल-नगाड़े बजाए।
 

यह भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2022: ऐसा है जगन्नाथ मंदिर का इतिहास, जानिए किसने करवाया निर्माण और किसने तोड़ा इसे?

910

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

1010

उत्तर प्रदेश के मथुरा में धूमधाम से रथ यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ के रथ को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खींचा। 
 

यह भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra: आंखों पर पट्टी बांधकर पुजारी बदलते हैं भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा, रहस्यमयी है ये परंपरा

Read more Photos on

Recommended Stories