Published : Jun 02, 2020, 04:59 PM ISTUpdated : Jun 06, 2020, 07:17 AM IST
नई दिल्ली. दिल्ली के चर्चित जेसिका लाल हत्या कांड में दोषी मनु शर्मा गुरुवार को सजा पूरी करने से पहले रिहा कर दिया गया। उप राज्यपाल अनिल बैजल ने जेसिका के दोषी समेत 18 अन्य कैदियों की रिहाई को मंजूरी दे दी थी। मनु शर्मा को जेल में अच्छे आचरण के चलते आजीवन कारावास की सजा पूरी करने से पहले रिहा कर दिया गया। हालांकि, मनु ने 14 साल की सजा काट ली थी। आईए जानते हैं कि मशहूर मॉडल जेसिका लाल की हत्या का पूरा मामला क्या है?
जेसिका एक मॉडल थी। वह साउथ दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट बार में बार टेंडिंग करती थी। आम रात की तरह 29 अप्रैल, 1999 की रात भी सामान्य थी। बार लोगों से भरा हुआ था। उसी वक्त गोली चलने की आवाज सुनाई देती थी। सबका ध्यान लड़की की ओर जाता है, जो खून से लथपथ पड़ी थी। यह लड़की और कोई नहीं जेसिका थी।
27
जेसिका एक मॉडल थी। वह साउथ दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट बार में बार टेंडिंग करती थी। आम रात की तरह 29 अप्रैल, 1999 की रात भी सामान्य थी। बार लोगों से भरा हुआ था। उसी वक्त गोली चलने की आवाज सुनाई देती थी। सबका ध्यान लड़की की ओर जाता है, जो खून से लथपथ पड़ी थी। यह लड़की और कोई नहीं जेसिका थी।
37
विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने जेसिका को सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्यों कि उसने उसे शराब परोसने से इनकार कर दिया था। एक कद्दावर नेता का बेटा होने के नाते यह बात मनु को नागवार गुजरी थी। मनु ने दो गोलियां चलाईं। पहली छत की तरफ और दूसरी लड़की के माथे पर लगी थी।
47
जेसिका की जिस वक्त मौत हुई वे 34 साल की थीं। जेसिका का जन्म 5 जनवरी 1965 को दिल्ली में हुआ था।
57
जेसिका का केस 7 साल चलने के बाद फरवरी 2006 में निचली अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। इसके बाद जेसिका के परिवार ने हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट से जेसिका को न्याय मिला।
67
दिसंबर 2006 में दिल्ली हाई कोर्ट ने मनु शर्मा को मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके बाद शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। अप्रैल 2010 में सुप्रीम कोर्ट ने फैसले को बरकरार रखा।
77
केस पर बनी फिल्म
जेसिका मर्डर केस को लेकर 2011 में एक फिल्म बनी थी। इस फिल्म का नाम था 'नो वन किल्ड जेसिका'। इस फिल्म में अभिनेत्री रानी मुखर्जी और विद्या बालान ने अहम भूमिका निभाई थी। सच्ची घटना पर आधारित नो वन किल्ड जेसिका ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मजाया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.