जेसिका एक मॉडल थी। वह साउथ दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट बार में बार टेंडिंग करती थी। आम रात की तरह 29 अप्रैल, 1999 की रात भी सामान्य थी। बार लोगों से भरा हुआ था। उसी वक्त गोली चलने की आवाज सुनाई देती थी। सबका ध्यान लड़की की ओर जाता है, जो खून से लथपथ पड़ी थी। यह लड़की और कोई नहीं जेसिका थी।