चूल्हे पर खाना बनाती झारखंड के भावी सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी की फोटो वायरल, सादगी की हो रही तारीफ

Published : Dec 23, 2019, 04:21 PM ISTUpdated : Dec 23, 2019, 08:15 PM IST

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव कांग्रेस, जेएमएम गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं, भाजपा ने सत्ता गंवा दी। गठबंधन ने जेएमएम के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन का सीएम बनना तय माना जा रहा है।

PREV
15
चूल्हे पर खाना बनाती झारखंड के भावी सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी की फोटो वायरल, सादगी की हो रही तारीफ
नतीजे के रुझानों के बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें हेमंत सोरेन की पत्नी मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाती दिख रही हैं। हेमंत सोरेन और उनके पिता सादगी से जीवन के चलते चर्चा में बने रहते हैं।
25
हेमंत का जन्म 10 अगस्त 1975 को हुआ था। 2005 में उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी। उन्होंने झामुमो के टिकट पर पहली बार दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें निर्दलीय प्रो. स्टीफन मरांडी के सामने हार का सामना करना पड़ा।
35
2009 में वे दुमका सीट से जीते थे। लेकिन 2014 में उन्हें भाजपा के लुईस मरांडी के सामने हार का सामना करना पड़ा।
45
हेमंत ने कल्पना सोरेन से शादी की है जिनसे उनके दो बेटे निखिल और अंश हैं। सीएम हेमंत सोरेन जितने सुर्खियों में रहते हैं उनकी पत्नी भी उतनी ही चर्चा में छाई रहती हैं।
55
कल्पना सोरेन एक निजी स्कूल की संचालक हैं। वह समाजसेवी कार्यों में वयस्त रहती हैं। एक वक्त ऐसा भी आया जब कल्पना सोरेन रातों-रात सुर्खियों में छा गईं। वजह थी जमीनी विवाद। दरअसल उनपर आरोप था कि साल 2009 में हरमू में कल्पना सोरेन के नाम से 48 डिशमिल आदिवासी जमीन (सोहराय भवन वाली जमीन) खरीदी गई थी।

Recommended Stories