महाराष्ट्र में ज्यादा ढील नहीं
देश में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र है। ऐसे में यहां उद्धव सरकार ज्यादा छूट देने के पक्ष में नहीं है। महाराष्ट्र में रेड जोन में तो ढील की उम्मीद नहीं है। हालांकि, ग्रीन और ऑरेंज जोन में छूटें बरकरार रहेगी। महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, ठाणे, नासिक, पलघर, नागपुर, सोलापुर, यवतमाल, औरंगाबाद, सतारा, धुले, अकोला, जलगांव रेड जोन में रहेंगे।