कोरोना से 10 पुलिसवालों की जान गई, 24 घंटे में 79 संक्रमित...मुंबई में महामारी की चपेट में वॉरियर्स

Published : May 16, 2020, 12:29 PM ISTUpdated : May 16, 2020, 02:39 PM IST

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना से लड़ रहे वॉरियर्स भी वायरस की चपेट में आने लगे हैं। राज्य में कोरोना से 24 घंटे में 79 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कुल 1140 पुलिसकर्मी वायरस से बीमार हैं। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाला आंकड़ा यह है कि वायरस से 10 पुलिसवालों की जान जा चुके हैं। इसमें से 7 सिर्फ मुंबई के ही हैं। इसके अलावा 1 सोलापुर, 1 नाशिक, 1 पुणे का मामला है। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से 24 घंटे में 1576 नए केस सामने आए हैं। 49 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना के कुल 1068 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल  29 हजार 100 केस हो गए हैं। इसमें एक्टिव पेशंट 21,467 हैं।  

PREV
110
कोरोना से 10 पुलिसवालों की जान गई, 24 घंटे में 79 संक्रमित...मुंबई में महामारी की चपेट में वॉरियर्स


कोरोना वायरस से संक्रमित 862 पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है, जबकि 268 पुलिसकर्मी ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 

210


लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले की 200 घटनाएं हुई हैं और इसके लिए 732 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

310


महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में लॉकडाउन 17 मई के बाद भी जारी रहेगा। राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि मुंबई सहित सभी शहरों में लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा।

410


देश में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों के बीच मुंबई के धारावी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 84 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 1145 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में यहां इस वायरस के संक्रमण से किसी की जान नहीं गई है और मरने वालों का आंकड़ा 53 पर स्थ‍िर है।

510


महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 933 नए केस सामने आए। वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना से 34 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राजधानी मुंबई में कोरोना से अब तक 655 लोगों की जान जा चुकी है। अकेले मुंबई में कोरोना के 17 हजार 671 मामले हैं।

610


महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक 94 साल की महिला ने कोरोना वायरस को मात दी। मिरज कोविड-19 अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सेज ने तालियां बजाकर 94 साल की बुजुर्ग महिला को विदा किया।

710


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गोरेगांव के कोरोना केयर सेंटर का दौरा किया। यहां 1000 बेड बनाए गए हैं। इस केंद्र की स्थापना बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा की गई है।

810


महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1,576 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 29,100 हो गई है। कोरोनावायरस से मृतकों की संख्या 1,068 हो गई है।  शुक्रवार को 505 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। 

910


देश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटों में 103 लोगों की मौत हुई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 85 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। 2752 लोगों की मौत हो चुकी है।

1010

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories