Published : Aug 15, 2020, 09:32 PM ISTUpdated : Aug 15, 2020, 10:03 PM IST
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल इसका ऐलान किया। धोनी का मैसेज देखकर उनके फैन्स भावुक हो गए। उन्होंने उसी पोस्ट पर मैसेज लिखकर उन्हें अलविदा कहा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, आप लोगों के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर ही समझें। हालांकि एमएस धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे। ऐसे में उनके प्रशंसक आईपीएल में धोनी को खेलते हुए देख सकते हैं।