ऐन वक्त पर हटे दिग्गी, 10 फोटो में देखिए अध्यक्ष पद के लिए गांधी फैमिली के खास खड़गे की वाइल्ड कार्ड इंट्री

नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार की पसंद के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। दिग्विजय सिंह का पत्ता ऐन वक्त पर कट गया। खड़गे गांधी परिवार के खास माने जाते हैं और ऐन वक्त पर उनका नाम सामने आया। शुक्रवार को उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया। इसके बाद तय है कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद की लड़ाई अब गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे बनाम शशि थरूर होगी। आइए तस्वीरों में देखते हैं खड़गे का नामांकन। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 30, 2022 11:14 AM IST / Updated: Sep 30 2022, 04:47 PM IST

110
ऐन वक्त पर हटे दिग्गी, 10 फोटो में देखिए अध्यक्ष पद के लिए गांधी फैमिली के खास खड़गे की वाइल्ड कार्ड इंट्री

20 से अधिक वर्षों में यह पहली बार है, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है और इसमें गैर-गांधी मुकाबले में हैं। गांधी परिवार ने अन्य वरिष्ठ नेताओं को पार्टी का नेतृत्व करने के लिए रास्ता बनाने के लिए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। 

210

माना जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे अगर अध्यक्ष चुन लिए जाते हैं तो वे कांग्रेस के एक व्यक्ति एक पद के नियम के तहत राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 

310

अध्यक्ष पद की दौड़ के लिए खड़गे के प्रस्तावकों में पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, दिग्विजय सिंह और पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन समेत कई और बड़े नाम शामिल हैं। 

410

वहीं, शशि थरूर ने भी आज दोपहर तीन बजे की समय-सीमा से पहले अपना नामांकन दाखिल कर दिया। झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी भी इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं और अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार हैं, ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। 

510

दिग्विजय सिंह ने कल गुरुवार को इस पद के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया था, मगर आज सुबह खड़गे से मुलाकात के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए। देर रात हुई बैठक के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता केसी वेणुगोपाल ने खड़गे को बताया कि नेतृत्व चाहता है कि वह चुनाव लड़ें।  

610

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा जी -23 समूह के प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने 2020 में सोनिया गांधी को एक विस्फोटक पत्र लिखकर संगठनात्मक परिवर्तन की मांग की थी। मगर आज खुद उन्होंने खड़गे के नामांकन के दौरान शीर्ष पद के लिए उन्हें अपना समर्थन दिया है। 

710

वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को सोनिया गांधी से उनके वफादार विधायकों द्वारा राजस्थान विद्रोह के लिए माफी मांगने के बाद दौड़ से बाहर हो गए थे।   

810

गहलोत को शीर्ष पद के लिए गांधी परिवार की पहली पसंद के रूप में देखा गया था। मगर उनके वफादारों द्वारा विद्रोह करके उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया गया। 

910

कांग्रेस का कहना है कि सोनिया गांधी जल्द ही तय करेंगी कि अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं।  

1010

कांग्रेस ने गुरुवार को राजस्थान में अशोक गहलोत के वफादारों को उनके अनुशासनहीनता पूर्ण व्यवहार के लिए चेतावनी दी थी। वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के आंतरिक मामलों और अन्य नेताओं के खिलाफ बयानों को लेकर ऐसे नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos