मार्टिन लूथर किंग से ओबामा तक नस्लभेद के बीच इन अश्वेतों ने अमरिका ही नहीं पूरी दुनिया में किया नाम

Published : Jun 04, 2020, 06:16 PM ISTUpdated : Jun 06, 2020, 07:16 AM IST

वॉशिंगटन. अमेरिका में इन दिनों अशांति है। करीब 140 शहरों में विरोध प्रदर्शन और हिंसा हो रही है। इन सबके पीछे सिर्फ एक वजह है नस्लभेद। अमेरिका में 25 मई को अश्वेत जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से बड़े स्तर पर हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अमेरिका में अश्वेतों के खिलाफ हमेशा से अत्याचार होते रहे हैं। लेकिन अमेरिका में कुछ ऐसे भी अश्वेत हुए हैं, जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहचान बनाई है। इतना ही नहीं इन्हें लोगों ने भरपूर प्यार भी दिया। आईए जानते हैं ऐसे ही कुछ नाम...

PREV
16
मार्टिन लूथर किंग से ओबामा तक नस्लभेद के बीच इन अश्वेतों ने अमरिका ही नहीं पूरी दुनिया में किया नाम

बराक ओबामा: बराक ओबामा ने 2009 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेकर इतिहास रचा था। वे अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। 4 अगस्त 1961 को होनुलूलू में जन्मे ओबामा ने काफी लंबा सफर तय किया और राष्ट्रपति के पद पर पहुंचे। 2017 में वह रिटायर होकर आराम की जिंदगी बिता रहे हैं। 2009 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

26

मार्टिन लूथर किंग: अमेरिका के पादरी और अफ्रीकी-अमेरिकी एक्टिविस्ट मार्टिन लूथर किंग के कोट्स आज भी दुनिया में फेमस हैं। मार्टिन लूथर को अहिंसा के मूवमेंट्स के लिए जाना जाता है। मार्टिन लूथर किंग ने अमेरिका में काफी नस्लभेद का सामना किया लेकिन अंत में लोगों ने उन्हें काफी इज्जत दी। मार्टिन लूथर किंग महात्मा गांधी के विचारों से काफी प्रभावित थे। उन्हें अमेरिका का गांधी भी कहा जाता है।

36

मोहम्मद अली: साल 1964 में मुक्केबाजी की दुनिया में सबसे बड़ा नाम रहे सोनी लिस्टन को एक 22 साल के अश्वेत लड़के ने रिंग में चित कर दिया था। यह नाम था मोहम्मद अली का। इसके बाद बॉक्सिंग में वह एक बड़ा नाम बन गए। हालांकि जल्द ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया जिसके बाद उन्हें भी नस्लभेद का सामना करना पड़ा। इस खिलाड़ी ने हर नस्लभेद का सामना कर अपनी बॉक्सिंग से लोगों को प्रभावित किया। आज के समय में पूरी दुनिया में बॉक्सिंग के नाम पर वह एक टैग बन चुके हैं।

46

सेरेना विलियम्स: सेरेना विलियम्स एक अश्वेत अमेरिकन खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई साल तक टेनिस के सिंगल महिला वर्ग में दुनिया के नंबर वन खिताब पर राज किया है। सेरेना ने 23 बार ग्रैंडस्लैम का खिताब उनके नाम किया है। अमेरिका के लोगों ने सेरेना को भरपूर प्यार दिया है। बता दें कि सेरेना ने कुछ साल पहले ही एक श्वेत लड़के से शादी की थी।

56

विल स्मिथ: अमेरिका के हॉलीवुड के सितारे विल स्मिथ को लोगों ने अश्वेत होने के बाद भरपूर प्यार दिया। स्मिथ ने हॉलीवुड में काफी नाम कमाया। आज पूरी दुनिया में उनकी फिल्में देखी जाती हैं। उन्हें पांच बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और दो बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामित किया जा चुका है। उन्होंने चार बार ग्रेमी पुरस्कार अपने नाम किया है। विल स्मिथ की नेटवर्थ 2 हजार 640 करोड़ रुपए है। 

66

माइकल जॉर्डन: अमेरिका के अश्वेत बास्केटवॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन को आज पूरी दुनिया जानती है। वह 17 फरवरी 1963 को जन्मे इस अश्वेत खिलाड़ी ने अपने जीवन में ऐसा असाधारणण खेल खेला कि अमेरिका सहित पूरी दुनिया इसकी दीवानी हो गई। जब वह खेल से रिटायर हो गए तो उन्हें उनकी प्रेरणादायक कहानियों के लिए जाना जाने लगा। अमेरिका सहित पूरी दुनिया में इस अश्वेत खिलाड़ी को सम्मान किया जाता है। बास्केटवॉल जगत में इस खिलाड़ी का काफी दबदबा रहा है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories