क्या अब नहीं छपेंगे 2000 के नोट? सरकार ने संसद में कही ये बात

नई दिल्ली. मोदी सरकार ने 2016 में नोटबंदी का फैसला किया था। इसके तहत 500 के पुराने नोट के बदले नए नोट और 1000 के नोट के बदले 2000 के नोट शुरू किए गए थे। लेकिन उसके बाद से 2000 का नोट हमेशा चर्चा में रहा है। कभी सर्कुलेशन तो कभी बंद होन की अफवाहों को लेकर। हाल ही में 2000 रुपए के नोट का सर्कुलेशन घटा है। इसी वजह से एटीएम से पिछले कुछ महीनों में 2000 रुपए के नोट कम निकल रहे हैं। पिछले दिनों खबरें आई थीं कि सरकार ने 2000 रुपए के नोट की छपाई रोक दी। अब सरकार ने इसे लेकर संसद में सफाई दी है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 20, 2020 12:54 PM IST

15
क्या अब नहीं छपेंगे 2000 के नोट? सरकार ने संसद में कही ये बात

वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में बताया कि 2000 रुपए के नोट की छपाई को बंद करने को लेकर कोई आदेश नहीं दिया गया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, किसी खास मूल्य के नोटों की प्रिंटिंग को लेकर सरकार आरबीआई की सलाह के बाद फैसला लेती है। 

25

अनुराग ठाकुर ने बताया कि 2019-20 और 2020-21 में 2000 के नोट की छपाई को लेकर कोई मांग पत्र नहीं भेजा गया। लेकिन सरकार ने इसे बंद करने को लेकर कोई फैसला नहीं किया। उन्होंने कहा, 31 मार्च 2020 तक  2000 रुपए के 27,398 लाख नोट सर्कुलेशन में थे। मार्च में 2019 में  32,910 लाख, 2018 के अंत तक 33,632 लाख नोट सर्कुलेशन में थे। 

35

आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक,  2018 के अंत तक 33,632 लाख 2000 के नोट चलन में थे। यह मार्च 2019 में घटकर 32,910 लाख हो गए। मार्च 2020 में 2,000 के नोटों की संख्या और घटकर 27,398 लाख पर आ गई। 

45

इस रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 के अंत तक कुल मुद्राओं में 2000 के नोट का हिस्सा 3.3 प्रतिशत था। यह मार्च, 2019 में 3 प्रतिशत पर आ गए। अब यह 2020 मार्च तक 2.4 प्रतिशत रह गया। वहीं, 2018 के बाद से 500 और 200 के नोटों के प्रसार में इजाफा हुआ है। 

55

अनुराग ठाकुर ने बताया कि आरबीआई ने कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन में नोटों की छपाई बंद कर रखी थी। लेकिन बाद में केंद्र और राज्यों की गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रिटिंग शुरू करने के आदेश दिए थे।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos