Published : Jul 02, 2020, 03:01 PM ISTUpdated : Jul 10, 2020, 10:44 AM IST
नई दिल्ली. भारत ने 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया है। इस ऐप्स में सबसे ज्यादा चर्चा टिक टॉक की हो रही है। टिक टॉक के जरिए ऐसे कई कलाकार हैं, जो लोकप्रिय हुए हैं। लोकप्रिय टिक टॉक कलाकार में एक नाम निशा गुरगैन का है। यह देश के टॉप फाइव टिक टॉक स्टार्स में से एक हैं। निशा का जन्म मुंबई में हुआ है। महज 23 साल की उम्र में निशा ने टिक टॉक के जरिए अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज निशा की जिंदगी से जुड़े कुछ फैक्ट्स के बारे में बताते हैं।
निशा गुरगैन (Nisha Guragain) एक लोकप्रिय टिक टॉक स्टार हैं। वह इंस्टाग्राम इन्फ्यूएंसर भी हैं। निशा को मॉडलिंग और डांस का बहुत शौक है।
212
23 साल की निशा का जन्म 1 अक्टूबर 1997 को मुंबई में हुआ था। उनका जन्म और पालन-पोषण एक हिंदू परिवार में हुआ था।
312
निशा के माता-पिता के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने अपने पहले के कुछ वीडियो और सोशल मीडिया तस्वीरों में मां के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
412
निशा ने अपनी शिक्षा मुंबई के एक निजी स्कूल से पूरी की और कॉमर्स में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
512
निशा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। वह कथित तौर पर सिंगल हैं। हालांकि उसके साथी टिक टॉक स्टार विशाल पांडे के साथ डेटिंग की अफवाहें हैं।
612
निशा अपनी मां के साथ। निशा की कम हीं तस्वीरें हैं जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ दिख रही हों।
712
निशा एक इवेंट का 1.5 से 2 लाख रुपए लेती हैं।
812
निशा ने अपने टिक टॉक वीडियोज के जरिए स्टारडम हासिल करने के बाद म्यूजिक वीडियो में भी किस्मत आजमाया। वह पहली बार 2019 में पंजाबी म्यूजिक एल्बम में नजर आईं।
912
इसके बाद उन्होंने सुख संधू द्वारा जट्ट वी जट्टा नाम की एक दूसरे म्यूजिक वीडियो में नजर आईं।
1012
निशा कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
1112
निशा के 21.6 मिलियन फॉलोअर्स और 551.3 मिलियन लाइक्स हैं।
1212
हाल ही में टिकटॉक सुपरस्टार निशा गुरगैन के नाम से सोशल मीडिया में एक अश्लील एमएमएस वायरल हो रहा है। हालांकि एमएमएस वायरल होने के बाद निशा ने साफ किया है कि वीडियो में दिख रही लड़की वह नहीं हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.