ओडिशा. कोरोना महामारी के बीच सोने के मास्क को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। अब ऐसे ही एक शौकीन कटक के एक व्यापारी हैं, जिन्होंने साढ़े तीन लाख रुपए का सोने का मास्क बनवाया है। उन्होंने कहा कि 40 साल से सोना पहन रहा हूं। मुझे सोने का बहुत शौक है इसलिए मुझे गोल्ड मैन कहा जाता है। मैंने टीवी पर मुंबई से एक आदमी के पास सोने का मास्क देखा था। उसे देखकर मेरा भी मास्क बनवाने का मन किया।
हमेशा से रहा है सोने का शौक
कटक के निवासी आलोक मोहंती को हमेशा सोने से शौक रहा है। उन्होंने एक आदमी को सोने का मास्क पहने हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने भी ऐसा मास्क पहनने का फैसला किया।
28
मुंबई के झावेरी बाजार से बनवाया मास्क
सोने का मास्क देखने के बाद खुद को नहीं रोक सके और मुंबई के झावेरी बाजार से सोना का मास्क बनवाया।
38
22 दिन में बना सोने का मास्क
सोने के 95 मास्क को बनाने में सोने का महीने काम हुआ है। इसे बनाने में 22 दिन का समय लगा। 3.5 लाख रुपए में मास्क बनकर तैयार हुए।
48
मास्क में 90-100 ग्राम सोना लगा है
मास्क में 90-100 ग्राम सोना लगा है। पहनने के लिए आरामदायक बनाने के लिए इसमें सांस लेने के छेद भी हैं। मोहंती के पास केवल सोने का सामान नहीं है।
58
40 साल से पहन रहे हैं सोना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहंती लगभग चार दशकों से सोने के आभूषण पहन रहे हैं। मोहंती ने दावा किया, सोना पहनना मेरी कमजोरी है।
68
गोल्डन मैन के नाम से जाने जाते हैं
मोहंती को लोग गोल्डन मैन के नाम से भी जानते हैं। सोने के साथ इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
78
मोटी जंजीर और अंगूठी पहने हैं
मोहंती की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसमें वे सोने की मोटी जंजीर और अंगूठ पहने हुए दिख रहे हैं। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी इंटरव्यू में उन्होंने सभी से मास्क पहनने की अपील की है।
88
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.