12 राज्यों में पहले से है वन नेशन, वन राशन
वन नेशन, वन राशन कार्ड की योजना 1 जनवरी 2020 से 12 राज्यों में चालू है। ये राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड और त्रिपुरा हैं। वहीं, अब यह योजना 1 जून से अब यह देशभर में लागू हो गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत केंद्र सरकार देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों सस्ते दाम पर खाद्यान मुहैया कराती है। इस योजना से सरकार को उम्मीद है कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और फर्जी राशन कार्ड नहीं बन पाएगा।