दो साल पहले लगे लॉकडाउन की दर्दनाक तस्वीरें, घर वापसी के लिए प्रवासी मजदूरों का लगा था रेला

नई दिल्ली। 24 मार्च को ही दो साल पहले भारत में लॉकडाउन लगा था। कोरोना महामारी फैलने से रोकने के लिए सरकार ने अचानक लॉकडाउन लगा दिया था। इसके चलते सबसे अधिक परेशानी रोज कमाने खाने वाले मजदूरों को हुई। लॉकडाउन के चलते फैक्ट्रियां और दुकानें बंद हो गईं। काम बंद हुआ तो आमदनी भी खत्म हो गई। लिहाजा स्थिति भूखे मरने की आ गई। ट्रेन और बस बंद थे, जिसके चलते प्रवासी मजदूतों को पैदल, साइकिल, रिक्शा या ट्रक जैसे वाहनों से घर लौटना पड़ा। देखें तस्वीरें...

Asianet News Hindi | / Updated: Mar 24 2022, 08:06 AM IST

110
दो साल पहले लगे लॉकडाउन की दर्दनाक तस्वीरें, घर वापसी के लिए प्रवासी मजदूरों का लगा था रेला

ट्रेन, बस और अन्य साधन नहीं मिलने के चलते लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को ट्रक में सवार होकर अपने घर लौटना पड़ा था। कई ऐसे मामले भी सामने आए थे, जिसमें ट्रक ड्राइवरों ने जरूरतमंद लोगों से घर पहुंचाने के बदले हजारों रुपए वसूल किए थे। 

210

यह तस्वीर मुंबई के धारवी की है। प्रवासी श्रमिक और उनके परिवार के सदस्यों को सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ा था।  महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें रेलवे स्टेशन पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की थी। 

310

लॉकडाउन से सबसे अधिक प्रभावित गरीब तबका हुआ था। ऐसे लोगों की बहुत बड़ी संख्या थी, जिन्हें कमाई बंद होने के चलते खाने के लाले पड़ गए थे। ऐसे में स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद लोगों के बीच मुफ्त भोजन बांटा था। 

410

यह तस्वीर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की है। लॉकडाउन के चलते ट्रेन, बस या कोई और साधन नहीं मिला तो ये प्रवासी मजदूर साइकिल से ही अपने घर लौटने के लिए निकल गए। लॉकडाउन के दौरान मजदूरों ने सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा साइकिल से तय की थी। 

510

पूरे देश में सख्ति से लॉकडाउन का पालन कराया गया था। सड़क पर पुलिस की तैनाती थी। बिना जरूरी काम से घर से बाहर निकले लोगों से पुलिस सख्ति पेश आती थी। कई जगह तो पुलिस द्वारा आम लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं थी। 

610

लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूर घर लौटने को विवश हो गए थे। दुकानें बंद होने के चलते रास्ते में इन्हें खाना पानी भी नहीं मिल रहा था। ऐसे में पुलिस के जवानों ने काफी मदद की थी। यह तस्वीर मुंबई की है। पुलिसकर्मियों ने श्रमिक ट्रेन का इंतजार कर रहे प्रवासी मजदूरों के बीच फल बांटे थे।

710

यह तस्वीर दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन की है। लॉकडाउन लगने के चलते काम मिलना बंद हुआ तो प्रवासी मजदूर अपने घरों की ओर लौटने को विवश हुए। प्रवासी मजदूरों की घर वापसी की समस्या विकराल होने पर सरकार ने मजदूर स्पेशल ट्रेनें चलाई थी।

810

यह तस्वीर दिल्ली के कनॉट प्लेस के जनपथ मार्केट की है। आम दिनों में लोगों से गुलजार रहने वाला यह मार्केट सुनसान था। कोरोना के डर से लोग अपने-अपने घरों में कैद थे। घर से बाहर निकलने वाले लोगों से पुलिस सख्ति से बाहर आने की वजह के बारे में पूछताछ करती थी।

910

लॉकडाउन के चलते लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूरों को अपने घर लौटना पड़ा था। सिर पर गृहस्थी का सामान उठाए मजदूरों को पैदल ही सफर करना पड़ा था। जिल लोगों के पास साइकिल या बाइक जैसे साधन थे वे उसकी मदद से घर लौटे।

1010

यह तस्वीर 19 अप्रैल, 2021 की है। दिल्ली में तालाबंदी की घोषणा के बाद हजारों प्रवासी बस स्टेशनों पर जमा हो गए थे।  कौशांबी बस स्टैंड (आनंद विहार बस टर्मिनस के सामने) पर प्रवासी कामगारों की भारी भीड़ जुटी थी। मजदूर 2020 में लॉकडाउन के दौरान घर लौटने के लिए हुई परेशानी फिर से नहीं उठाना चाहते थे। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos